फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Parkash singh badal on aam aadmi party nd congress

बादल के तीखे बोल, ताश के पत्तों जैसी 'आप', कांग्रेस को भी न छोड़ा

Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Parkash singh badal on aam aadmi party nd congress
CM Badal - फोटो : File Photo
 मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को पंजाब विरोधी बताते हुए साफ किया कि दोनों पार्टियों की परछाई भी पंजाब के लिए अच्छी नहीं है। बादल शुक्रवार को छपार मेले में आयोजित शिअद की राजनीतिक कांफ्रेंस में बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि दोनों ही पार्टियां पंजाब और जनता के लिए हानिकारक हैं। इन पार्टियों के नेताओं को सूबे के लोगों से कोई हमदर्दी नहीं है, ये पंजाब विरोधी पार्टियां हैं। बादल ने लोगों को आगाह किया कि वे इन दोनों पार्टियों से सावधान रहें।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव सूबे का भविष्य तय करेंगे। इन चुनावों में शिअद का मुकाबला पंजाब विरोधी कांग्रेस और आप से होगा। यदि पंजाब के लोगों ने अकाली भाजपा गठजोड़ को फिर से चुना तो सूबे के विकास को नई दिशा मिलेगी। बादल ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और धार्मिक मामलों में बेवजह दखलंदाजी की है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली अब तक की सरकारों ने जानबूझ कर सूबे को पंजाबी बोलते इलाके और राजधानी चंडीगढ़ नहीं दिए। सूबे के पानी पर अधिकार भी नहीं दिया। कोई भी पंजाबी ब्लू स्टार आपरेशन को नहीं भूल सकता। सीएम ने पंजाब से पानी के अधिकार छीनने को कांग्रेस की साजिश करार दिया। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के बारे में बादल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एसवाईएल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में पंजाब के हितों के खिलाफ हलफनामा देकर यह साबित कर दिया है कि आप पंजाब विरोधी पार्टी है। आप नेता विरोध की राजनीति में विश्वास रखते हैं। यदि इनको सत्ता में आने का अवसर मिल गया तो किसान की फसल मंडियों में भटकेगी और केंद्र के साथ इनकी तनातनी भी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी ताश के पत्तों की तरह है। चुनावों से पहले पूरी तरह से बिखर जाएगी। आप नेताओं का न कोई किरदार है और न ही विचारधारा। इस पार्टी का नेतृत्व गैर पंजाबी लोगों के हाथ में है, जो पंजाब के नेताओं का उपयोग करने के बाद उनको निकालने में विश्वास रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed