फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parineeti chopra became brand ambassador of 'Beti Bachao' campaign

अब बेटियों को बचाएंगी परिणीति चोपड़ा, ब्रांड एंबेसेडर बनीं

Fri, 17 Jul 2015 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Fri, 17 Jul 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
parineeti chopra became brand ambassador of 'Beti Bachao' campaign

अंबाला की रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा को प्रदेश सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसेडर बनाए जाने पर उनके पिता पवन चोपड़ा काफी खुश हैं।

विज्ञापन


उन्होंने साफ कहा कि एक ओर जहां प्रदेश सरकार के इस अभियान में प्रतिबद्धता झलकती है, वहीं बेटियां किसी भी सूरत में निराश नहीं करती। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि परिणिती चोपड़ा ने बॉलीवुड करिअर में जहां कई मुकाम हासिल किए, वहीं अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाया है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि बेटियों को लेकर अभिभावकों की चिंता अक्सर उनकी शादी करना और उनके लिए दहेज इकट्ठा करने में रहती है। लेकिन यदि यही चिंता वे अपनी बेटियों का भविष्य संवारने में लगाएं, तो अभिभावकों की चिंता लगभग खत्म ही हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हर बेटी को यदि मौका मिले, तो अपना मुकाम खुद बना सकती है'

parineeti chopra became brand ambassador of 'Beti Bachao' campaign

उन्होंने कहा कि बेटियों को बस मौका दीजिए, वे निराश नहीं करेंगी, बल्कि परिवार का सिर गौरव से ऊंचा करेंगी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की दो बेटियों ने अपना मुकाम खुद बनाया है, तो प्रदेश ही नहीं देश की हर बेटी को यदि मौका मिले, तो वह अपना मुकाम खुद बना सकती है।

उन्होंने कहा कि आज लोगों को अपनी परंपरागत सोच में परिवर्तन करना होगा। लड़कियों पर बंदिश लगाने की बजाए, उनको शिक्षित करें, उनको आगे बढ़ने का समान अवसर दें, तो हर क्षेत्र में लड़कियां अपना करिअर तो बना सकती हैं, साथ ही समाज व देश की तरक्की में भी अपना योगदान दे सकती हैं।

प्रदेश सरकार ने जो यह अभियान चलाया है, वह काफी बेहतरीन है और बेटियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता साफ झलकती है कि वह इस मामले में काफी गंभीर हैं। परिणिती चोपड़ा की मां रीना चोपड़ा ने भी कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर नाज है और प्रदेश की हर बेटी को मौका मिलना चाहिए कि वह खुद को साबित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed