फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parida left for Delhi in a plane.. Share photo, said - Good bye Chandigarh, I will miss you a lot

हवाई जहाज में बैठ दिल्ली को निकले परिदा.. शेयर की फोटो, बोले- गुड बाय चंडीगढ़, बहुत मिस करूंगा

Fri, 25 Jun 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Parida left for Delhi in a plane.. Share photo, said - Good bye Chandigarh, I will miss you a lot
चंडीगढ़। करीब ढाई साल तक चंडीगढ़ में सेवाएं देने के बाद यूटी प्रशासक के पूर्व सलाहकार मनोज परिदा ने वीरवार को चंडीगढ़ को ‘गुड बाय’ कह दिया। परिदा ने दोपहर को हवाई जहाज के अंदर से फोटो शेयर करते हुए लिखा कि गुड बाय चंडीगढ़.. मैं तुम्हें याद करूंगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनोज परिदा शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रीय प्राधिकरण रासायनिक हथियार समझौता के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे और फरवरी 2022 में यहीं से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वीरवार को शहर के कई नामी लोगों ने परिदा से बातचीत की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। परिदा का पिछले हफ्ते वीरवार को तबादला का आदेश जारी हुआ था, लेकिन एक हफ्ते बाद इस वीरवार को वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। परिदा ने कहा कि वह शहर के लोगों और सुखना लेक को काफी याद करेंगे। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा था कि चंडीगढ़ में काम करना उनके लिए काफी अलग रहा है, क्योंकि यहां के लोग काफी पढ़े-लिखे और प्रतिक्रिया देने वाले हैं। दरअसल, प्रशासक के सलाहकार के तौर पर मनोज परिदा का कार्यकाल खत्म होने से छह महीने पहले ही उन्हें दिल्ली वापस बुला लिया गया है। मनोज परिदा को भारत सरकार में सचिव का रैंक दिया गया है। उन्होंने चंडीगढ़ में करीब ढाई साल तक प्रशासक के सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं। मनोज परिदा 26 दिसंबर 2018 को चंडीगढ़ आए थे और प्रशासक के सलाहकार नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल 26 दिसंबर 2021 को समाप्त होना था और वह फरवरी 2022 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed