{"_id":"65f0ad2d6f92be4d2c0a58f3","slug":"pargat-singh-demands-from-congress-high-command-to-give-order-big-leaders-to-contest-lok-sabha-elections-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: हाईकमान से परगट सिंह ने की मांग, वड़िंग, बाजवा, रंधावा और सिद्धू को लोकसभा चुनाव लड़ाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: हाईकमान से परगट सिंह ने की मांग, वड़िंग, बाजवा, रंधावा और सिद्धू को लोकसभा चुनाव लड़ाओ
Wed, 13 Mar 2024 01:03 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:03 AM IST
सार
कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने पार्टी हाईकमान के सामने बड़ी मांग रखी है। उन्होंने पंजाब के बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारने को कहा। सिंह ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें कहीं से भी लोकसभा चुनाव लड़ाती है तो वह तैयार हैं। मगर इन नेताओं को भी चुनाव लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
परगट सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब में कांग्रेस हाईकमान को प्रदेश के बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारना चाहिए। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में यह विचार रखते हुए पार्टी विधायक परगट सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने पार्टी हाईकमान ने इस बाबत अपील की है। मीडिया की ओर से ‘बड़े नेताओं’ के बारे में पूछे जाने पर परगट सिंह पहले तो टालमटोल करते रहे लेकिन बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के नाम लेते हुए कहा कि इन नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारा जाना चाहिए।
विज्ञापन
परगट सिंह ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि जो लंगोट बांधकर अखाड़े के चारों ओर घूमते-फिरते रहते हैं, उन्हें लोकसभा चुनाव मैदान में उतारना चाहिए। परगट सिंह खुद लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सवाल हाईकमान ने भी मुझसे पूछा था, जिसके जवाब में मैंने हाईकमान से कहा है कि मुझे पंजाब में जहां से भी टिकट दिया जाएगा, मैं तैयार हूं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इस बीच, सोमवार को ही नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दे चुके हैं कि वह अगर पंजाब की किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो वह उनके मुकाबले में चुनाव में उतरेंगे।
विज्ञापन
उधर, परगट सिंह के उपरोक्त बयान पर जब सुखजिंदर सिंह रंधावा की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि वह इस समय राजस्थान के इंचार्ज के तौर पर व्यस्त हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अगर हाईकमान उन्हें पंजाब में लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहेगा तो वह जरूर लड़ेंगे।