यूपी में विधायक की बेटी के बाद अब हरियाणा में एक लड़की ने की लव मैरिज, परिवार ने दी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत की एक बस्ती की रहने वाली युवती ने अपने परिजनों पर उसे घर में बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसने प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से वह अपने पति के साथ रह रही थी। उसकी मां ने उसे बहाने से घर बुलाकर बंधक बना लिया। उसके साथ मारपीट कर धमकी दी गई।
मौका पाकर फोन पर उसने अपने पति को अवगत कराया। जिस पर पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को उसके घर से बरामद किया है। पुलिस ने युवती के परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर की एक बस्ती की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसने 13 अक्तूबर 2018 को ठरू गांव निवासी विजय से प्रेम विवाह किया था।
उसने दिल्ली में आर्य समाज वैदिक मंडल में शादी की थी। शादी करने के बाद से ही वह अपने पति विजय के साथ ठरू गांव में रह रही थी। युवती ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसकी मां ने उसे फोन कर कहा कि वह उसकी शादी से खुश है। अब अपने मायके में भी आना-जाना कर ले। जिस पर वह अपनी मां की बातों में आकर सात जुलाई को अपने मायके में आ गई थी।
यहां आने के बाद उसकी मां, भाई और बहन ने मारपीट की। उसे कमरे में बंधक बना लिया। एक दिन उसके हाथ फोन लग गया। उसने मामले से अपने पति विजय को अवगत कराया।
उसके पति विजय ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को युवती को घर से छुड़वाया। युवती ने आरोप लगाया कि जब वह घर से जाने लगी तो उसकी मां, पिता, भाई व बहन ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने युवती के बयान पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
युवती का आरोप दूसरे युवक से कराना चाहते थे शादी
रामकुमार, ओल्ड चौकी प्रभारी सोनीपत के मुताबिक, युवती ने आरोप लगाया कि उसके परिजन उसकी शादी किसी अन्य युवक से कराना चाहते थे। जिसके चलते उसे बंधक बनाकर घर में रखा गया। युवती ने बताया कि जब उसे इसका पता लगा तो उसने विरोध किया। उसके बावजूद उसके मायके वाले उसके साथ जबरदस्ती कर रहे थे। युवती ने अपने मायके वालों पर बंधक बनाकर मारपीट करने व दूसरे युवक से शादी कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया है। युवती को उसके घर से बरामद कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।