फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   para olympic national games, two army officers, indian army, panchkula games, panchkula

जज्बा: सेना के दो जवान कृत्रिम अंग के सहारे नेशनल गेम्स में दौड़े

Sun, 27 Mar 2016 11:12 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला।
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Sun, 27 Mar 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
para olympic national games, two army officers, indian army, panchkula games, panchkula
भारतीय सेना के सिपहसलार रहे दो नौ जवानों आर सोमेश्वर राव और अनुज कुमार - फोटो : amarujala
‘पैरों की अब के नहीं हौसलों की बारी है, मैं कतरा हो के तूफानों से जंग लड़ता हूं, मुझे बचाना समंदर की जिम्मेदारी है।’ ऐसा ही जज्बा है भारतीय सेना के सिपहसलार रहे दो नौ जवानों आर सोमेश्वर राव और अनुज कुमार में है। जवानी में देश की सेवा करते हुए पैर खो बैठे तो क्या हुआ, जिंदगी में जंग लड़ने का हौसला नहीं टूटा।
विज्ञापन


इसी हौसले के साथ उतर पड़े हैं ट्रैक पर। ऐसा ट्रैक जो प्रत्येक दिन एक नई सुबह लेकर आता है। सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एथलेटिक ट्रैक पर जब यह दोनों जवान दौड़े तो मुख्यमंत्री भी उठकर उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। इन दोनों जवानों ने श्रीनगर में सेना के अलग-अलग मिशन के दौरान अपनी टांगे खो दी थीं। दोनों जवान मिले पुणे के एक आर्टिफिशियल लिंब सेंटर में। बस वहीं से दूसरी जिंदगी की उड़ान शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे की ऐसी ताकत, जिसका नजारा अब सामने है।
विज्ञापन

सर्च अभियान में खोया अपना बायां पांव: आर सोमेश्वर

para olympic national games, two army officers, indian army, panchkula games, panchkula
मुख्यमंत्री भी उठकर उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। - फोटो : amarujala
सेना के सिपाही आर सोमेश्वर राव दो दिसंबर 2013 श्रीनगर में सर्च अभियान के लिए गए थे। उस समय बम ब्लास्ट में वह जख्मी हो गए और उन्हें अपना बायां पांव खोना पड़ा। माता पिता ने कहा कि घर लौट आओ। निराश होकर आंध्र प्रदेश के आर सोमेश्वर राव पुणे के आर्टिफिशियल लिंब सेंटर में लिंब लगवाने गए। वह कहते है कि उन्होंने सोचा था कि घर लौट जाऊंगा। इसी दौरान आर रामेश्वर ने एक युवक को आर्टिफिशियल लिंब के सहारे दौड़ते देखा। तभी तय किया कि अभी देश के लिए जिंदगी की एक और पारी खेलनी है।

उन्होंने स्पोर्ट्स ज्वाइन करने का फैसला किया। पहले तीन माह तक आर्टिफिशियल लिंब के सहारे चलने और दौड़ने में पांव से ब्लड और स्वेलिंग आ जाती थी, लेकिन धीरे धीरे इस दर्द ने उनकी मंजिल को और करीब कर दिया। वह महज दो साल के खेल कैरियर में बिना कोच के आज नेशनल स्तर के खिलाड़ी बन गए हैं।

सोमेश्वर राव से मिली अनुज को खेल की प्रेरणा
हिमाचल प्रदेश के अनुज कुमार को सेना में 2013 में सर्च अभियान के दौरान बस ब्लास्ट में अपना एक पांव गंवाना पड़ा। उसके बाद घर वालों ने भी हौसला नहीं बढ़ाया। अनुज अपनी आगे की जिंदगी को लेकर परेशान रहने लगे। तभी पुणे में आर सोमेश्वर राव से मुलाकात हुई। उन्होंने ही अनुज को प्रेरणा दी और गुरू भी बने। आज गुरू शिष्य दोनों एक दूसरे के लिए खेल के मैदान में प्रतिद्वंदी हैं और एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ भी लगी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed