{"_id":"f99bbc57055e95aa42d2b9218f4313f8","slug":"paper-scam-in-pseb-government-ordered-to-vigilance-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमान: पीएसईबी में कागज घोटाले की होगी विजिलेंस जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरमान: पीएसईबी में कागज घोटाले की होगी विजिलेंस जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 20 Jan 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में कुछ समय पहले करोड़ों रुपये की लागत से किताबें छापने के लिए खरीदे गए कागज का मामला संदेह के घेरे में आया गया। अब इस मामले की विजिलेंस द्वारा जांच की जाएगी। पंजाब सरकार ने इस संबंध में विजिलेंस को जांच के आदेश दिए है। अगर इसमें कोई कमी सामने आती है तो विजिलेंस द्वारा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने पंजाब सरकार के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था बोर्ड ने विभिन्न विषयों की किताबें छापने के लिए 2013 में कागज खरीदा था। उनका आरोप था कि इससे बोर्ड को करीब साढ़े छह करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि बोर्ड ने पेपर सप्लायर से 54300 रुपये मीट्रिक टन के हिसाब से पेपर खरीदा था। जबकि पेपर खरीदने का मंजूर रेट 42355 रुपये है। इस हिसाब से बोर्ड को 6.50 करोड़ का नुकसान हुआ है। जबकि बोर्ड की आय का मुख्य स्त्रोत बच्चों की फीस व किताबों की बिक्री से होने वाली आय है।
विज्ञापन
ऐसे में बोर्ड ने बच्चों के पैसे को बर्बाद किए है। इसके बाद चीफ सेक्रेटरी ने विजिलेंस ब्यूरो को मामले की सारी जांच करने के आदेश दिए, ताकि मामले की सच्चाई को सामने लाया जा सकें। वहीं, बोर्ड की चेयरपर्सन तेजिंदर कौर धालीवाल ने बताया कि पेपर खरीदने के लिए हाई पावर कमेटी गठित की गई थी। जिसमें कई विभागों के अधिकारी शामिल थे। वहीं, ई टेंडर के माध्यम से पेपर खरीदा गया है।