फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pankaj sets record in 110m hurdles

Chandigarh News: पंकज ने 110 मीटर बाधादौड़ में बनाया रिकॉर्ड

Wed, 24 Dec 2025 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Pankaj sets record in 110m hurdles
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन 110 मीटर की बाधा दौड़ में डीएवी कॉलेज अबोहर के पंकज पॉल ने 14.40 सेकंड (नया मीट रिकॉर्ड) कायम किया है।
विज्ञापन

इसी इवेंट में दूसरे स्थान पर रहे एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ के शिव दर्शन ने भी 14.50 सेकंड का नया मीट रिकार्ड बनाया। इसी कॉलेज के सुखदीप सिंह 14.90 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-7 चंडीगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता की पांच हजार मीटर रेस के महिला वर्ग में शिल्पा पहले, तानिसी दूसरे और हरलीन तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

महिलाओं की दो सौ मीटर रेस में प्रीत कौर ने पहला, रिश्ता ने दूसरा और दृष्टि ने तीसरा स्थान हासिल किया। सौ मीटर बाधा दौड़ में गीता ने पहला, कोमल ने दूसरा और पुण्या ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी इवेंट के दो सौ मीटर में राजा बाबू ने पहला, आशीष ने दूसरा और जोबनवंत ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांच हजार मीटर रेस में अजय ने पहला, राहुल ने दूसरा और राहुल पॉल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed