फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panjab University Teachers Association elections held at PU

PUTA Election: सुपिंदर-नौरा ग्रुप छठी बार बना विजेता, अध्यक्ष पद पर डॉ. सुपिंदर कौर ने डॉ. नरेश को दी मात

Thu, 17 Nov 2022 08:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Nov 2022 08:39 PM IST
सार

पुटा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान लॉ ऑडिटोरियम में हुए। इस दौरान 615 में से 568 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान प्रक्रिया सुबह साढ़े 8 बजे शुरू हुई, दोपहर 12 बजे से पहले 300 से अधिक शिक्षकों ने मतदान कर दिया था।

विज्ञापन
Panjab University Teachers Association elections held at PU
पुटा चुनाव में मतदान जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव में सुपिंदर-नौरा ग्रुप ने अपनी धाक दिखाते हुए लगातार छठी बार बाजी मारी है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए कानून विभाग से डॉ. सुपिंदर कौर मैदान में थीं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. नरेश को 143 वोटों से हराकर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया। डॉ. सुपिंदर कौर को 352 मत मिले। वहीं, नरेश-नीरज ग्रुप के डॉ. नरेश को 209 मत पर ही संतोष करना पड़ा। अन्य पदों पर भी इसी ग्रुप के सदस्य विजेता रहे हैं। सिर्फ एक सीट पर ग्रुप-1 एग्जीक्यूटिव सदस्य डॉ. खुशप्रीत एस बराड़ ने नरेश-नीरज ग्रुप से जीत हासिल की है। इसी ग्रुप से पूर्व पुटा अध्यक्ष डॉ. राजेश गिल वर्ष 2017, 2018, 2019 और डॉ. मृत्युजंय वर्ष 2020, 2021 में पुटा अध्यक्ष रहे हैं। 

विज्ञापन


पुटा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान लॉ ऑडिटोरियम में हुए। इस दौरान 615 में से 568 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान प्रक्रिया सुबह साढ़े 8 बजे शुरू हुई, दोपहर 12 बजे से पहले 300 से अधिक शिक्षकों ने मतदान कर दिया था। लॉ ऑडिटोरिम के बाहर सुबह से दोपहर तक शिक्षकों की चुनावों को लेकर चर्चाएं चलती रही और शिक्षक अपने पक्ष में वोट मांगते दिखे। शिक्षकों ने सुबह की कक्षाएं लगाकर दोपहर को मतदान के उत्सव में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


मुख्य पदों पर ये रहा जीत का अंतर :  
पद      :  नाम      : ग्रुप      : वोट 
उपाध्यक्ष : डॉ. सुमन सुमी : सुपिंदर-नौरा  : 367
उपाध्यक्ष : डॉ. वंदना : नरेश-नीरज : 190 
सचिव     : डॉ. अमरजीत सिंह नौरा : सुपिंदर -नौरा   : 327
सचिव : डॉ. नीरज : नरेश-नीरज : 233  
संयुक्त 
सचिव : डॉ. सर्वनरिंदर कौर : सुपिंदर-नौरा   : 344 
संयुक्त सचिव : डॉ. अवनीत : नरेश-नीरज : 212
कोषाध्यक्ष : डॉ. विजेयता चड्ढा : सुपिंदर-नौरा  : 321
कोषाध्यक्ष : डॉ. विशाल शर्मा : नरेश-नीरज : 231  

अन्य पदों पर ये रहे विजेता 
अन्य पदों एग्जीक्यूटिव सदस्यों में ग्रुप-1 में डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. नितिन अरोड़ा, डॉ. खुशप्रीत सिंह, डॉ. गौतम बहल और ग्रुप -2 में डॉ माधुरी रिशि, डॉ. ममता गुप्ता, डॉ. सुभाष, डॉ. सुरिंदर पाल सिंह व ग्रुप-3 में डॉ. अमृतपाल कौर, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. नीरज, डॉ. प्रसंता नंदा, ग्रुप-4 में डॉ. केशव मल्होत्रा और ग्रुप-5 से डॉ शीना पाल विजेता रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के बाद सुपिंदर-नौरा ग्रुप ने शिक्षकों का जताया आभार 
सुपिंदर-नौरा ग्रुप ने जीत के बाद लॉ ऑडिटोरियम में जीबीएम का आयोजन किया और शिक्षकों का एक बार फिर से उन पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने वादा किया कि शिक्षकों के सातवें पे कमीशन को पीयू में लागू करवाना, शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करवाना और ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करवाना उनका लक्ष्य रहेगा। इसके साथ ही वे शिक्षकों और प्रशासन के साथ मिलकर उनके हित और उनके सम्मान के लिए कार्य करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed