पवित्र ग्रंथ के बाद ‘पंज ग्रंथी’ की बेअदबी, बिखरे मिले फटे पन्ने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र ग्रंथ के बाद अब पंज ग्रंथी की बेअदबी किए जाने का मामला सामने आया है। खबर फैलते ही संगत भड़क गई। मानसा के गांव अकलिया में गुरुद्वारा केरवाला साहिब के पास पंज ग्रंथी की बेअदबी करने पर संगत भड़क गई। जोगा के गांव अकलिया में गुरुद्वारा केरवाला साहिब के बाहर किसी ने पंज ग्रंथी के पन्ने बिखरा दिए। दुकानदार बूटा सिंह ने इसकी सूचना सिख संगत को दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पूरा गांव एकत्रित हो गया और बाजार बंद कर दिए गए। मानसा कैंचिया, भीखी, सरदूलगढ़, झुनीर और रमदित्तेवाला चौक में बड़ी संख्या में संगत सड़कों पर उतर आई और धरना लगाकर सड़क जाम कर दी। थाना जोगा के मुखी दलवीर सिंह ने सिख संगत को विश्वास दिलाया कि बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पन्नों को गुरुद्वारा तलवंडी साबो में सुशोभित कर दिया गया है। जाम के दौरान बंत सिंह रढ़, भाई गुरभेज सिंह अकलिया, प्रो. राजविंदर सिंह पीरकोट ने कहा कि सिखों की भावनाओं के लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है।
मुक्तसर में ‘पंज ग्रंथी’ बेअदबी मामले में अज्ञात पर पर्चा
गांव सराएनागा के पास सेम नाले से फटी हालत में मिली ‘पंज ग्रंथी’ की बेअदबी के मामले में थाना बरीवाला पुलिस ने देर शाम विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। यह केस गुरुद्वारा दूसरी पातशाही सराएनागा के सेवादार सुखदेव सिंह निवासी गांव हराज की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
मामले की जांच की जिम्मेदारी थाना बरीवाला के प्रभारी इकबाल सिंह संधू को सौंपी गई है। सुखदेव सिंह शुक्रवार सुबह गांवों से लंगर एकत्र करने जा रहा था तो गांव के पास स्थित सेमनाले में उसने खंडित हालत में ‘पंज ग्रंथी’ पड़ी देखी थी।
उसने अन्य लोगों को साथ लेकर उसे गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा सुरिंदर हरी सिंह को सौंप दिया था। इसके बाद विभिन्न गांवों के लोगों ने मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर शाम तक ट्रैफिक जाम किए रखा था।