फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panels of all 90 circles ready Congress will give tickets to most of the MLAs

Chandigarh News: सभी 90 हलकों के पैनल तैयार, अधिकांश विधायकों को टिकट देगी कांग्रेस

Tue, 27 Aug 2024 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Panels of all 90 circles ready Congress will give tickets to most of the MLAs
एंटी इंकम्बेंसी वाले 5 से 6 विधायकों को लेकर सर्वे कराएगी कांग्रेस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सभी 90 हलकों के लिए आए आवेदनों की छंटनी का काम पूरा करके पैनल तैयार कर लिए हैं। 25 से 30 सीटें ऐसी हैं, जिनके पैनल में केवल एक नाम रखा गया है, जबकि इतनी ही सीटें ऐसी हैं, जहां पर दो से तीन दावेदारों के नाम शामिल किए गए हैं। उम्मीद है कि इस बार भी कांग्रेस मौजूदा विधायकों को नाराज नहीं करेगी, एंटी इंकम्बेंसी वाले कुछ विधायकों को छोड़कर अधिकतर मौजूदा विधायकों को टिकट मिल सकता है। पार्टी का मानना है कि अगर अधिक संख्या में विधायकों की टिकटें काटी गईं तो गुटबाजी और विवाद बढ़ सकता है, इसलिए पिछली बार की तरह मौजूदा विधायकों को टिकट देकर दोबारा चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है।
पिछले दिनों दिल्ली में हुई हरियाणा चुनाव समिति की बैठक में आवेदनों की छंटनी करके पैनल बनाने का निर्णय लिया था। प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान को आवेदनों की छंटनी करके पैनल बनाने के लिए अधिकृत किया गया था। अब ये पैनल स्क्रीनिंग कमेटी पास भेजे जाएंगे। प्रदेश में कांग्रेस के पास 28 विधायक हैं। इनमें से पांच से छह विधायक ऐसे हैं, जिनकी हलकों में एंटी इंकम्बेंसी है और उनका विरोध हो रहा है। क्षेत्र में काम नहीं कराने और हलके के मुद्दों को प्रमुखता से नहीं उठाने के चलते लोगों में उनके प्रति नाराजगी है। लोकसभा चुनाव में भी मतदाताओं की नाराजगी के चलते यहां पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए इन विधायकों को छोड़कर शेष करीब 20 विधायकों को पहली सूची में टिकट मिलना संभव है। एंटी इंकम्बेंसी वाले हलकों में कांग्रेस पहले सर्वे कराएगी, इसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। कुछ स्थानों पर विधायकों के अलावा उनके परिवारजनों को भी टिकट दिया जा सकता है।
विज्ञापन

-------
इन सीटों के पैनल में केवल एक नाम
गढ़ी-सांपला-किलोई, रोहतक, झज्जर, बादली, बहादुरगढ़, नूंह, फिरोजपुर-झिरका, पुन्हाना, एनआईटी, रादौर, नारायणगढ़, डबवाली, कालांवाली, लाडवा, बरोदा, असंध, कलानौर, उचाना कलां, होडल, गन्नौर, थानेसर, अंबाला कैंट, कैथल, पलवल, राई, महम, गुरुग्राम, सोहना, बड़खल, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पृथला, हथीन, बाढड़ा, लोहारू ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां से केवल एक ही नाम पैनल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------आज हो सकती है स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
सोमवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी थी, लेकिन किसी कारणवश बैठक नहीं हो सकी। हालांकि, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने सोमवार को प्रदेश के पांचों सांसदों और पांचों हारे हुए लोकसभा प्रत्याशियों को एक-एक करके बुलाया और सभी से फीडबैक लिया। अपने-अपने हलकों में प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा की गई। संभावना है कि पांचों हारे हुए लोकसभा प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा। अब मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed