{"_id":"5ac74b4d4f1c1bc5618b5be3","slug":"panchukula-husband-forced-wife-to-convert-religion-into-islam-threatened-to-divorce","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं मानी बात तो तलाक देने पर अड़ा पति, अब कर दी ऐसी करतूत, शर्मसार हो गई वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मानी बात तो तलाक देने पर अड़ा पति, अब कर दी ऐसी करतूत, शर्मसार हो गई वो
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 06 Apr 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति एक डिमांड कर रहा था, लेकिन पत्नी मानी नहीं तो वह तलाक देने पर अड़ गया। अब उसने ऐसी करतूत कर दी कि वो शर्मसार हो गई। मामला हरियाणा के पंचकूला का है। महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए पति पर आरोप लगाया कि पति उसे जबरन इस्लाम कबूल करने को कह रहा है।
उसने विरोध किया तो वह तलाक मांगने लगा। तलाक को लेकर चल रहे विवाद के बीच पति ने पत्नी की आपत्तिजनक फोटो मेसेंजर पर अपलोड कर दिया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी के नाम पर ही फर्जी अकाउंट बनाकर अपने एक दोस्त को यह फोटो भेज दिए, जिसके वायरल होने पर महिला ने कालका थाने में इस मामले की शिकायत दी थी।
पुलिस ने नाहन निवासी पति को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जबरन धर्म बदलवाने की लिखित शिकायत नहीं मिली है।

Panchukula: Girl alleges her husband forced her to convert to Islam, when she denied he threatened to divorce.She adds later he & his friend circulated nude photos of her online. Police says, 1 accused arrested, received no complaint over forcing her to convert religion.'#Haryana pic.twitter.com/HuazImROST
— ANI (@ANI) April 6, 2018
पत्नी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर पति को जेल
आपत्तिजनक फोटो वायरल
करीब पांच साल पहले कालका में रहने वाली युवती ने नाहन निवासी दानिश अंसारी के साथ शादी की थी। इसके कुछ दिन बाद ही आरोपी पति और पत्नी के बीच तलाक को लेकर विवाद शुरू हो गया। जेटकिंग से सॉफ्टवेयर कोर्स करने के बाद दानिश बतौर इंजीनियर कार्यरत था। उसने अपनी पत्नी के नाम पर ही फर्जी अकाउंट बनाकर पत्नी की न्यूड फोटो को मेसेंजर पर अपलोड कर दिया।
उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ भी यह फोटो शेयर कर दी ताकि वह अपनी पत्नी को तलाक के लिए राजी कर सके। पत्नी ने जब तलाक से इंकार किया तो आरोपी पति ने उनकी आपत्तिजनक फोटोग्राफ वायरल करने सहित कुछ दोस्तों को भी अपनी पत्नी के एकाउंट से फोटो भेज दी। इस मामले को लेकर पत्नी ने कालका थाने में 2016 में शिकायत दर्ज करवाई थी।
जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल कॉल डिटेल्स और आईपी एड्रेस के आधार पर इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी की फर्जी आईडी बनाकर फोटो को वायरल करने में इस्तेमाल किया। महिला थाना की एसएचओ राजेश कुमारी ने बताया कि आरोपी पति को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।