{"_id":"692e06cca56c1f3e8007b3f4","slug":"panchkula-youth-dies-after-being-hit-by-a-trolley-chandigarh-news-c-16-pkl1079-885662-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ट्राले की चपेट में आने से पंचकूला के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ट्राले की चपेट में आने से पंचकूला के युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। मौलीजागरां से चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर सोमवार दोपहर बाद ट्राले की चपेट में आने से 26 वर्षीय निखिल गर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजीव कॉलोनी पंचकूला निवासी निखिल कबाड़ का काम करता था। सोमवार दोपहर वह अपने एक्टिवा पर मौलीजागरां से हाउसिंग बोर्ड की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह निरंकारी भवन के अंतिम गेट के सामने पहुंचा तभी अचानक आगे चल रहे ट्राले के पिछले टायर की चपेट में आ गया।
टायर के नीचे आने से निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। निखिल ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन पहिया सीधे सिर पर चढ़ने से हेलमेट भी उसकी जान नहीं बचा सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर मौलीजागरां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। निखिल शादीशुदा था। वह दो महीने की बेटी और दो साल के बेटे का पिता था।