{"_id":"c8f7714d34f7521e434b3e2ed4100df1","slug":"panchkula-won-first-prize-in-digital-india-in-hayrana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल इंडिया में पंचकूला को राज्य में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल इंडिया में पंचकूला को राज्य में पहला स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 24 Dec 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक से सात जुलाई तक चले डिजिटल इंडिया सप्ताह के दौरान पंचकूला को हरियाणा प्रदेश में पहला स्थान मिला जबकि जींद को दूसरा और सिरसा को तीसरा स्थान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 1 से 7 जुलाई तक डिजिटल इंडिया सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला पंचकूला को हरियाणा प्रदेश में प्रथम स्थान प्रदान किया गया। पंचकूला के उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि डिजिटल इंडिया सप्ताह में जिला पंचकूला ने गौरव हासिल किया है वह वास्तव में सराहनीय है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संचार मंत्रालय की ओर से 28 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद इसके लिए अवार्ड प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
डिजीटल इंडिया सप्ताह के दौरान जिला में लोगों के डिजीटल लॉकर खोले गए। उन्हें होर्डिंग और बैनर लगाकर जागरूक किया गया। इस दौरान डिजिटल लॉकर, नेशनल स्कॉलरशिप्स पोर्टल, इ-हॉस्पिटल/ओआरएस, ई-साइन व डिजिटाइज इंडिया प्लेटफॉर्म (डीआईपी), पोर्टल एवं एप्स में डिजिटल इंडिया पोर्टल एंड मोबाइल एप, स्वच्छ भारत एप्स व आधार-मोबाइल अपडेट एप्स व अनुसंधान संस्थान में नेशनल सेंटर फॉर फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक्स, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर आईओटी और महत्वपूर्ण नीतियों में इलेक्ट्रॅनिक्स डेवलपमेंट फंड व इ-गवर्नेंस पॉलिसी इनिशियेटिव्स मुख्य रहे।