फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula village panchayat decision to ban dj playing and wine serving

ऐतिहासिक फैसलाः जश्न में दो पैग लगाकर डीजे पर नाचे तो हुक्का पानी बंद

Sat, 23 Dec 2017 11:38 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला/बरवाला
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला/बरवाला Updated Sat, 23 Dec 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
panchkula village panchayat decision to ban dj playing and wine serving
Panchayat Haryana - फोटो : File Photo
एक गांव की पंचायत का ऐतिहासिक फैसला, जश्र के मौके पर दो घूंट लगाकर डीजे की धुनों पर थिरकने पर हुक्का-पानी बंद कर दिया जाएगा। पंचकूला में बरवाला के गांव श्यामटू में यह पाबंदी लगाई गई है। पंचायत के इस फरमान को दरकिनार करने वालों का हुक्का पानी भी बंद कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं शादी, बर्थडे या किसी भी तरह के सामाजिक समारोह के मौके पर गांव का कोई भी मौजिज उस घर में होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत नहीं करेगा।
विज्ञापन


पंचायत ने इस फैसले के साथ-साथ जुर्माना के फैसले पर भी मुहर लगा दी है। श्यामटू गांव की ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने यह फैसला लिया है। ग्राम पंचायत ने शादी या किसी अन्य समारोह में शराब परोसने पर भी पाबंदी लगा दी है। अगर इस फैसले का कोई विरोध करता है तो गांव वासी उस परिवार का बहिष्कार कर देगा। उस घर के किसी भी आयोजन में ग्रामीण शामिल नहीं होंगे। बरवाला के ही गांव पारवाला में डीजे और शराब पर करीब चार वर्ष से प्रतिबंध है, जिसे अब श्यामटू ग्राम पंचायत ने भी लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस फैसले से जहां खुशियों के माहौल में आपस में किसी तरह का विवाद होने की आशंका नहीं रहेगी तो दूसरी तरफ ऐसे समारोहों के दौरान आपस में मिलने-जुलने वालों के बीच भाईचारा और बढ़ेगा। ग्राम पंचायत ने शराब पीने या डीजे का इस्तेमाल करने वालों के लिए जुर्माना की राशि भी तय कर दी है। पंचायत ने इस संबंध में भी प्रस्ताव पास कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 हजार रुपये का होगा जुर्माना
पंचायत ने इस फैसले को लागू करने से पहले तमाम पहलुओं पर गौर कर, इसे लागू किया। हालांकि इस फैसले को लेकर किसी तरह का विरोध है या नहीं, इस पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा शराब परोसने और डीजे की धुन पर नाचने पर 20 हजार रुपये का भी जुर्माना देना होगा।

वहीं ग्राम पंचायत ने इस फैसले का विरोध करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन से भी सहयोग मांगा है। आसपास की पंचायत खैरवाली-पारवाला पंचायत में भी इस तरह की पाबंदी है, लेकिन पंचायत के इस फैसले को देखते हुए अन्य पंचायतें भी इसे लागू करने के लिए विचार-विमर्श कर रही हैं।


श्यामटू ग्राम पंचायत ने फैसला लिया है कि गांव में होने वाले किसी भी आयोजन में डीजे या शराब पर पाबंदी होगी। सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है ताकि समाज में फैल रही बुराई को खत्म किया जा सके। इसकी अनदेखी करने वालों पर जुर्माने के साथ-साथ उस परिवार का बहिष्कार भी किया जाएगा।
- सोनिया देवी, सरपंच, ग्राम पंचायत श्यामटू

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed