{"_id":"e67986b804121bbb71f2862a457e091a","slug":"panchkula-to-delhi-volvo-bus-timing-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला से दिल्ली के लिए वॉल्वो का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला से दिल्ली के लिए वॉल्वो का समय बदला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 10 May 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड से दिल्ली के लिए शुरू हुई वॉल्वो सेवा के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब यह वॉल्वो 11 मई से सुबह 5.45 बजे पंचकूला बस अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
यह सेवा तीन मई से शुरू हुई थी और पहले इसका समय सुबह पांच बजे था, जबकि दिल्ली से वापसी का समय दोपहर बाद चार बजे ही तय रहेगी।
इसके अलावा हरियाणा रोडवेज शनिवार से हर शाम दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त सामान्य बस सेवा भी शुरू करने जा रहा है। फिलहाल पंचकूला से होकर शाम सवा चार बजे के बाद दिल्ली के लिए बस सेवा नहीं थी।
विज्ञापन
अब यह जनरल बस शाम 5.45 बजे दिल्ली के रवाना होगी। हरियाणा रोडवेज के जीएम रोहताश सिंह ने कहा कि रोडवेज ने हर तबके के यात्रियों का खयाल करते हुए यह सुविधा शुरू की है। आने वाले दिनों में रोडवेज बसों की संख्या और रूटों में भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन