फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula_sec 15_dipensary_health center

गजब! एक भी डिस्पेंसरी नहीं हैं यहां

Sun, 01 Dec 2013 12:33 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 01 Dec 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
panchkula_sec 15_dipensary_health center
करीब 30 हजार की आबादी वाले सेक्टर-15 वासी बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं से भी महरूम हैं। इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-15 और सेक्टरर-19 में भी डिस्पेंसरी की सुविधा नहीं है, नतीजतन लोगों को छोटी-बड़ी बीमारियों के लिए भी दूसरे सेक्टरों की डिस्पेंसरी या अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


इस मामले की प्रशासनिक अधिकारियों और प्रदेश सरकार से भी की जा चुकी है, बावजूद इसके सेक्टर-19 और सेक्टर-15 में डिस्पेंसरी की सुविधा नहीं है। इसी साल नगर परिषद के पूर्व प्रधान रविन्द रावल और विधायक डीके बंसल ने भी मुख्ययमंत्री को सेक्टर-15 में पॉली क्लीनिक की शुरुआत संबंधी ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन


सेक्टरवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी, हुडा कॉलोनी के अलावा 10 और मरला के घर भी हैं। सभी तबके के लोग रहते हैं, लेकिन उनकी सुविधा के लिए अब तक सेक्टर-15 में पॉली क्लीनिक बनी तैयार की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कम आबादी वाले सेक्टर-8, 9, 10, 11, 12, 16 में डिस्पेंसरी की सुविधा है। शहरी क्षेत्र के लिए 15 हजार से अधिक की आबादी वाले क्षेत्र में एक डिस्पेंसरी की सुविधा मुहैया कराने का प्रावधान है।

लेकिन डिस्पेंसरी या पॉली क्लीनिक नहीं होने की वजह से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अन्य सेक्टरों में जाना पड़ता है।

कई बार घरों में पुरुषों के नहीं रहने पर बच्चों को साथ लेकर महिलाओं को अन्य डिस्पेंसरी या अस्पतालों में काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed