{"_id":"9fe2cb37f088955a0b0cb84855d1ab1f","slug":"panchkula-robbery-gang-members-story-exposed-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगे शौक ने जुर्म करना सिखाया, शॉर्टकट ने जेल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगे शौक ने जुर्म करना सिखाया, शॉर्टकट ने जेल पहुंचाया
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन महंगे शौक ने उसे जुर्म की दुनिया में धकेल दिया। उसके बाद शॉर्टकट ने उसे जेल पहुंचा दिया। ये कहानी है उन युवकों की, जिन्हें पंचकूला अपराध शाखा की टीम ने लग्जरी वाहनों और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि चारों को नेशनल हाईवे से तब गिरफ्तार किया गया, जब वह लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पंचकूला के एक कॉलेज में दाखिला लेने के बाद हाजिरी रजिस्टर से दीपक का नाम भले नदारद रहा हो। मगर पुलिस रिकॉर्ड के पन्नों पर उसका नाम लगातार चढ़ता रहा।
विज्ञापन
उसके खिलाफ भिवानी शहर में शस्त्र अधिनियम के तहत 4 अगस्त 2014 को मामला दर्ज हुआ। अब जिस गिरोह के साथ वह पंचकूला सीआईए के हत्थे चढ़ा है। उसके मुताबिक वह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलावा आसपास के राज्यों में कई वारदातों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
19 और 23-23 की उम्र के चारों युवक जिन लग्जरी वाहनों को लूटते थे। उन्हीं में बैठकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। इस गिरोह ने अंबाला से एक कार लूटी थी और उसी कार में राजस्थान के बीकानेर में जाकर वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन वहां ये राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
-इस गिरोह ने 12 फरवरी 2016 को कालका के एक उद्योगपति की करीब तीन लाख की बेनेली बाइक छीनी और फरार हो गए
-14 जनवरी को 2015 को गुड़गांव के सेक्टर-10 में स्विफ्ट कार लूटी
-22 नवंबर 2015 को सिरसा के चौपटा रोड से वोक्सवैगन पोलो कार छीनी
-1 दिसंबर 2015 पंजाब के डेराबस्सी में स्विफ्ट डिजायर कार लूटी
-27 दिसंबर 2015 को बरवाला में इलेक्ट्रानिक सामान के शोरूम का ताला तोड़कर लाखों रुपये की एलसीडी और अन्य कीमती सामान चुराया
-30 दिसंबर 2015 को नारायणगढ़ में स्थित गारमेंट शोरूम का ताला तोड़कर की वारदात
डीसीपी ने बताया खतरनाक गिरोह
डीसीपी अनिल कुमार धवन के मुताबिक पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। उन्हें उम्मीद है कि इस खतरनाक गिरोह से और भी कई बड़ी वारदातों का खुलासा हो सकता है। अपराध शाखा इन चारों को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों में इनके रोल का पता लगाने का प्रयास करेगी। ये गिरोह कई बड़ी वारदात को अंजाम दे चुका है। भिवानी और अंबाला सहित आसपास के राज्यों में भी इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं।