{"_id":"5a447ded4f1c1b001c8bb4ea","slug":"panchkula-police-will-ask-questions-to-ram-rahim-vipassana-insan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ने वाली हैं, विपासना पर भी लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ने वाली हैं, विपासना पर भी लटकी तलवार
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। वहीं विपासना इंसां पर भी तलवार लटक गई है। दरअसल 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में डेरा प्रमुख से दोबारा पूछताछ होगी।
पहले हुई पूछताछ से पुलिस को डेरा प्रमुख से मिली जानकारियों के आधार पर तमाम पहलुओं पर छानबीन भी जारी है। माना जा रहा है कि दूसरी बार होने वाली पूछताछ में इस मामले से जुड़े कुछ और तथ्यों का खुलासा होगा। इसके बाद हिंसा मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी होंगी। कुछ दिनों पहले पुलिस की टीम ने सिरसा स्थित डेरा का निरीक्षण किया था,
ताकि 17 अगस्त की मीटिंग को लेकर कुछ और जानकारियां हासिल हो सके। हिंसा की पूरी साजिश इसी मीटिंग में रची गई थी, इसलिए माना जा रहा है कि मीटिंग में शामिल सभी आरोपियों पर गिरफ्तारी की गाज गिरेगी। अगर, इस मीटिंग में शामिल कुछ और लोग सीधे तौर पर हिंसा मामले से संबंधित न रहे हो तो भी उनसे पूछताछ की जाएगी।

विपासना से दोबारा पूछताछ करेगी पुलिस
राम रहीम
- फोटो : SOCIAL MEDIA
बता दें कि इस मामले में एक बार पहले भी विपासना-हनीप्रीत की आमने-सामने पूछताछ हो चुकी है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक विपासना से भी पूछताछ हो सकती है। डेरे के दो समर्थकों ने कुछ दिनों पहले गवाही दी थी जिसमें हिंसा मामले से जुड़े लोगों के बारे में अहम जानकारियां पुलिस को दी गई थी। इनमें कुछ ऐसे बड़े नाम भी हैं, जिनपर अब तक पुलिस का शिकंजा नहीं कसा है।
राजस्थान पुलिस भी कर चुकी है डेरा प्रमुख से पूछताछ
हिंसा मामले के तार हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से भी जुड़े हैं। ऐसे में उन राज्यों की पुलिस भी जेल में डेरा प्रमुख से पूछताछ कर सकती है। कुछ दिनों पहले राजस्थान पुलिस की टीम ने भी जेल में डेरा प्रमुख से पूछताछ की थी।
हिंसा के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस गुरसरमोड़िया में भी छापेमारी कर चुकी है जबकि अन्य प्रदेशों में स्थित डेरा और नामचर्चा घरों से भी हिंसा मामले से जुड़े नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।