फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula Police Campaign to Control Cyber Crime

साइबर क्राइम से कुछ यूं निपटेगी पुलिस

Mon, 17 Feb 2014 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 17 Feb 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
Panchkula Police Campaign to Control Cyber Crime
साइबर क्राइम से निपटने के लिए पंचकूला पुलिस स्पेशल अभियान चलाएगी। कमिश्नरेट के तहत स्कूल व कॉलेजों में जाकर जागरूकता सेमिनार होंगे। इस दौरान बताया जाएगा कि कैसे ऑन लाइन ठगी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


यह कदम ऑन लाइन ठगी में नाइजिरियन गैंग के पकड़े जाने के बाद लोगों की तरफ से हो रही पूछताछ के बाद उठाया गया है।

अब लोग पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारी ले सकेंगे। अगर किसी को लगता है कि उसकी मेल आईडी, सोशल साइट आईडी या बैंक अकाउंट हैक हुआ है तो कंट्रोल रूम में फोन कर मदद मांगी जा सकती है।
विज्ञापन


कंटोल रूम से कॉल पुलिस के साइबर एक्सपर्ट को ट्रांसफर कर दी जाएगी या साइबर एक्सपर्ट खुद ही पीड़ित को फोन कर संभव मदद करेंगे। इन दिनों लोग ज्यादातर ऑन लाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। अपराधी डिस्काउंट ऑफर या लॉटरी का लुभावना झांसा देकर लोगों को ठग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेविड है सबसे बड़ा राजदार
पिछले दिनों पकड़े गए नाइजिरियन गैंग के सबसे बड़े राजदार डेविड को पकड़ने के लिए पुलिस जुटी हुई है। क्योंकि लेखा-जोखा डेविड के पास ही है कि अब तक गैंग ने कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया। साइबर एक्सपर्टस की एक टीम अलग से इस केस की गुत्थी को सुलझाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed