फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula players selected for national martial art championship

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में खेलेंगे पंचकूला के ये होनहार

Fri, 30 Oct 2015 11:37 AM IST
अतुल वर्मा/अमर उजाला, पंचकूला
अतुल वर्मा/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 30 Oct 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
panchkula players selected for national martial art championship

पंचकूला के 11 होनहार बच्चों को नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप के लिए चुना गया है। सभी बच्चे गरीब परिवारों से हैं। चंडीगढ़ में आयोजित हुई स्टेट लेवल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में स्लम एरिया के इन बच्चों ने अलग-अलग वर्ग में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किए।

विज्ञापन


मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट और एक्टिविटी टीम बनाकर इन बच्चों को ट्रेनिंग दे रहीं अमिता मारवाह ने बताया कि ज्यादातर बच्चों के मां-बाप मजदूरी करते हैं। माता पिता ने बच्चों को ऐसे कामों से दूर हटाकर उन्हें पढ़ने भेज दिया है। एक्टिविटी टीम का मुख्य उद्देश्य स्लम एरिया के बच्चों को एक बेहतर प्लेटफार्म प्रदान करना है। गोल्ड मेडल विजेता सभी बच्चे पिछले तीन-चार महीनों से ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन

 
5 साल की कम उम्र में आयुष का कमाल
हल्लोमाजरां स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में पढ़ने वाले स्लम एरिया के मात्र 5 साल के आयुष ने मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया और नेशनल के लिए चुने गए। इसके अलावा अंडर-17 वर्ग में दीपक, प्रिंस, करण, रवि, कमलेश और लड़कियों में दामिनी, पल्लवी, मोनी और हिमांशी ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं अंडर-14 में जॉनी ने भी लाजवाब प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में होगी राष्ट्रस्तरीय चैंपियनशिप
दिसंबर में नोएडा में राष्ट्रस्तरीय मार्शल आर्ट चैंपियनशिप होगी। इसके लिए बच्चे मेहनत कर रहे हैं। गुरप्रीत सिंह, अमित कुमार और हिमांशी आदि प्रोफेशनल्स इन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं। बच्चे बेहतर प्रदर्शन करते है तो वह स्कालरशिप के लिए चुने जाएंगे।


एक्टिविटी टीम तैयार कर रहा टैलेंट
अमिता मारवाह ने बताया कि साल 2011 में कुछ बच्चों के साथ शुरुआत की थी। ऐसे में हल्लोमाजरां, रैला गांव और रामदरबार गांव के रहने वाले और सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले करीब 400 लड़के और लड़कियों ने रूचि लेते हुए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रहे है। इस चैंपियनशिप में 32 बच्चों ने हिस्सा लिया, 11 बच्चों ने गोल्ड और बाकी ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed