फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula news, caught two trucks, two truck full of wheet

पकडे़ गए ट्रकों में मिला अनाज निकला सरकारी, तीन पर केस

Sun, 15 Jan 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी(पंचकूला)
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी(पंचकूला) Updated Sun, 15 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
panchkula news, caught two trucks, two truck full of wheet
- फोटो : File Photo
दो ट्रकों में मिले 850 बोरी सरकारी अनाज खुर्द-बुर्द करने के आरोप में पुलिस ने सरकारी ठेकेदार सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रायपुररानी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 11 जनवरी को यमुनानगर से चंडीगढ़ जा रहे अनाज से भरे दो ट्रकों को नाकाबंदी कर रायपुररानी के नजदीक रोका था और शक की बिनाह पर ट्रकों को पुलिस ने थाने में ले जाकर इसमें लोड गेहूं, जिस पर देश व प्रदेश सरकार की स्टंप होने बारे में जांच शुरू की थी। पुलिस की ओर से मौके पर बुलाए फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारियों ने गेहूं की जांच कर बताया कि बिना किसी ठोस प्रमाण के यह कहना मुश्किल है कि ये गेहूं सरकारी है या गैर सरकारी। इस बारे में जहां से अनाज आया है वहीं से कुछ पता चल सकता है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने यमुनानगर के बिलासपुर पहुंचकर जांच शुरू की। दो दिन गहनता से चली जांच में सामने आया कि दोनों ट्रक हैफेड के गोदाम से साढौरा व कुराली डिपो पर गेहूं वितरण के लिए लोड हुए थे। लेकिन गेहूं वितरण करने वाले ठेकेदार विकास ने ट्रक चालक जंगशेर उर्फ जग्गी निवासी फैजपुर व ताज मोहम्मद उर्फ ताजु निवासी खिजरी के साथ मिलकर दोनों ट्रकों को चंडीगढ़ फ्लोर मिल में बेचने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जब पुलिस ने ट्रक के मालिकों को थाने में बुलाया तो उन्होंने कहा कि यह अनाज दिल्ली से खरीदा है। लेकिन कानफेड गोदाम के गेट पास मिलने पर पूरा केस ट्रेस हो गया और गोदाम के स्टोर कीपर ने भी इन ट्रकों में गेहूं हैफेड गोदाम से लोड होने की पुष्टि की। पुलिस ने ठेकेदार विकास व दोनों ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को संदेह है कि मामले में फूड एंड सप्लाई विभाग यमुनानगर का कोई बड़ा अधिकारी भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले यमुनानगर में पहुंचाया कहीं और से गेहूं
रायपुररानी थाना प्रभारी वृषभान ने बताया कि गेहूं से भरा ट्रक पकड़ने के बाद ठेकेदार विकास ने गुमराह करने के इरादे से उन डिपो होल्डरों के पास आनन-फानन में कहीं ओर से गेहूं भिजवा दिया था। जहां से यह गेहूं खुर्दबुर्द करने के लिए चंडीगढ़ भेजा जा रहा था। लेकिन पुलिस ने गांव सढौरा, ठसका, पम्मुवाला, कुराली, श्यामपुर डिपो होल्डरों के रिकॉर्ड की भी जांच की तो मामला सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed