फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula nagar nigam property survey for tax

पंचकूला में प्रॉपर्टी का सर्वे, प्रति यूनिट इतने रुपये में होगा

Thu, 18 Feb 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 18 Feb 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
panchkula nagar nigam property survey for tax

पंचकूला में अब छह माह में पंचकूला की सभी प्रॉपर्टी का सर्वे हो जाएगा। नगर निगम यह सर्वे प्रापर्टी टैक्स के लिए करवा रहा है। जिसके लिए पंचकूला नगर निगम द्वारा मंगलवार को वर्क आर्डर जारी कर दिए गए। इस वर्क आर्डर के अनुसार एक यूनिट का सर्वे 67 रुपये में होगा। सर्वे का यह काम साईं कंसल्टेंट को सौंपा गया है।

विज्ञापन


पंचकूला में प्रापर्टी टैक्स सर्वे करने की तैयारी कर ली गई है। इस सर्वे में रेजिडेंशियल, इंस्टीट्यूशनल, कामर्शियल के साथ अन्य प्रापर्टी को कवर किया जाएगा। इस काम के लिए निगम ने छह माह का समय दिया है। कंपनी के साथ निगम का अनुबंध एक सप्ताह में होगा और उसके बाद तय तिथि से कंपनी अपना काम शुरू करेगी।
विज्ञापन


पंचकूला में प्रापर्टी टैक्स के सर्वे के दौरान उन प्रापर्टी पर नंबर भी अंकित किए जाएंगे जो हुडा द्वारा प्लांड नहीं हैं। पंचकूला में प्रापर्टी टैक्स के लिए शुक्रवार को टेंडर खोल दिया गया। निगम ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए थे, जिसमें तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की ओर से चुनी गई कंपनी करेगी सर्वे
निगम द्वारा चुनी गई कंपनी का काम होगा कि वह पंचकूला की प्रापर्टी का पूरा सर्वे करे। इसके लिए फील्ड वर्क होगा। इसके साथ ही सारा डाटा फीड किया जाएगा। डाटा के लिए निगम की कंसल्टेंसी से एक सॉफ्टवेयर डेवलप किया जाएगा। जिसमें सारा डाटा फीड होगा।

यह सॉफ्टवेयर काम खत्म होने के बाद निगम द्वारा प्रापर्टी टैक्स के लिए उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही यही कंपनी उन घरों पर नंबर भी लगाएगी जो कि हुडा द्वारा अनप्लांड जमीन पर हैं। इस पूरे कार्य के लिए कंपनी को छह माह का समय दिया जाएगा।

सारा डाटा निगम के पास होगा
नगर निगम के लिए प्रापर्टी टैक्स के लिए करवाया जाने वाला सर्वे फायदे का सौदा साबित होगा। निगम बनने के बाद कुछ गांव को प्रापर्टी टैक्स से छूट दी गई थी। अब छूट खत्म होने वाली है। सर्वे से सारा डाटा निगम के पास होगा। ऐसी स्थिति में निगम ज्यादा राजस्व इकट्ठा कर सकेगा।


यदि सर्वे से नगर निगम का राजस्व बढ़ेगा तो शहर में विकास कार्यों में भी गति आएगी। शहर वासियों को इससे गई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा सर्वे से नगर निगम का डाटा भी तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed