{"_id":"5a840c734f1c1b8e238b8676","slug":"panchkula-girl-was-sleeping-with-mother-dead-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां के शरीर में पड़ गए थे कीड़े, पर बेटी दो दिन तक साथ सोती रही, बातें करती रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के शरीर में पड़ गए थे कीड़े, पर बेटी दो दिन तक साथ सोती रही, बातें करती रहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला पुलिस शव की जांच करती हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी को भी इस बात पर यकीं नहीं हो रहा।
घटना हरियाणा के पंचकूला की है। सेक्टर 7 में बनी एक कोठी में 45 साल की बेटी दो दिन से अपनी मरी हुई मां के साथ सोती रही। उसके शरीर में कीड़े पड़ गए थे, दुर्गंध भी आ रही थी, बावजूद इसके बेटी साथ रही और खाना-पीना भी करती रही। जब नौकरानी को और पड़ोसियों को दुर्गंध आने लगी, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।
लोगों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा खुलवाया और शव को कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला की मौत दो दिन पहले हो चुकी थी। वहीं बेटी की मानसिक हालत भी बहुत नाजुक है।

ये है पूरा मामला
पंचकूला पुलिस शव की जांच करती हुई
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान रिटायर्ड प्रिंसिपल महिंदर कौर के रूप में हुई है। महिंदर कौर शिक्षा विभाग हरियाणा से बतौर प्रिंसिपल रिटायर हुई थीं और कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं। बेटी का नाम ज्योति है, उसकी शादी नहीं हुई थी और वह मां के साथ ही रहती थी।
मृतक महिला का पति इकबाल अलग रहता था। वह इन दिनों जीरकपुर में रह रहा था, जिसे खबर कर दी गई। अब उनका कहना है कि वे बेटी के साथ रहकर उसकी देखभाल करेंगे। घर में काम करने वाली नौकरानी ने बताया कि महिंदर कौर का घर पेंशन से चलता था।
मां-बेटी ज्यादातर ब्रेड खाती थीं। कभी-कभार वे बाहर से हल्का फुल्का खाना मंगवा लेती थी। घर की तलाशी में पुलिस को भी ब्रेड, सॉस और जैम ही मिला है। मृतका की एक और बेटी थी, जिसकी कई साल पहले मौत हो गई थी।