{"_id":"079771837ee9c48cd36bbb79cab10c9a","slug":"panchkula-fast-growing-timber-wood-works-industry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिंबर वुडवर्कर्स इंडस्ट्री में है पंचकूला की अपनी धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिंबर वुडवर्कर्स इंडस्ट्री में है पंचकूला की अपनी धाक
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला का नाम सिर्फ ऑटो इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि यहां की कट साइज एमपी टीकवुड के कारण भी चमक रहा है। 1952 में पिता के साथ टिंबर ट्रेडिंग के दौरान लकड़ी चीरने से लेकर अन्य छोटे-बड़े काम करने वाले मुल्ख राज एंड ब्रदर्स के प्रोपराइटर मुल्ख राज की कंपनी की आज टिंबर वुडवर्कर्स इंडस्ट्री में अपनी ही धाक है।
विज्ञापन
शुरू से ही बिजनेस की सोच रखने वाले और क्वालिटी आधारित काम देने वाले मुल्ख राज आज ट्राइसिटी ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के फर्नीचर हाउस को इमारती लकड़ी मुहैया करा रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों बेटे भी फर्नीशिंग के काम के साथ साथ पिता के बिजनेस को आगे ले जाने में सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ाई के बाद पिता के साथ किया काम
मुल्ख राज एंड ब्रदर्स के प्रोपराइटर मुल्ख राज ने बताया कि शुरू से ही बिजनेस में रुचि होने के कारण स्कूली पढ़ाई पूरी होेते ही पिता कश्मीरी लाल के साथ टिंबर ट्रेडिंग के काम में आ गए और पिता की मदद करने लगे। उन्होंने बताया कि उनके पिता 1952 से चंडीगढ़ टिंबर मार्केट में काम कर रहे थे। मुल्ख राज ने बताया कि उस दौरान चंडीगढ़ बन रहा था और तब लकड़ी की काफी मांग थी। शुरुआती दौर में वह खुद ही लकड़ी चीरने से लेकर बाकी के काम किया करते थे।
विज्ञापन
1990 में पंचकूला आकर लगाई यूनिट
मुल्ख राज ने बताया कि वर्ष 1988 में उन्होंने पंचकूला में प्लॉट लेकर दो भाइयों के साथ टिंबर ट्रेडिंग का काम शुरू किया। उन्होंने बताया कि भाइयों से अलग होने पर उन्होंने वर्ष 2000 में खुद का काम शुरू किया और फर्नीचर हाउस को कट साइज एमपी टीकवुड लकड़ी सप्लाई करने का काम करने लगे। उन्होंने बताया कि क्वालिटी वर्क के कारण उनका काम न केवल चल निकला बल्कि बढ़ने भी लगा।
टिंबर ट्रेडिंग के साथ आए फर्नीशिंग लाइन में
मुल्ख राज ने बताया कि 2000 में ग्रेजुएशन करने के बाद उनके बड़े बेटे उनके साथ बिजनेस में आ गए। उन्होंने बताया कि बड़े बेटे ने बिजनेस के विस्तार के लिए घरों की सजावट के लिए फर्नीशिंग का काम शुरू किया। सात साल तक इंफोसिस कंपनी में नौकरी करने के बाद उनके छोटे बेटे भी बिजनेस में आ गए और सहयोग करने लगे।
दोनों बेटों के आने से बढ़ा बिजनेस
मुल्ख राज ने बताया कि मौजूदा वक्त में दोनों बेटों के सहयोग और कर्मचारियों के तालमेल से उनकी कंपनी ट्राइसिटी के अलावा अन्य राज्यों में धाक जमा रही है। वे कई ब्रांड के डिस्ट्रिब्यूटर भी हैं। वहीं अरविंद और मोनू निखंज ने बताया कि वे भविष्य में बिजनेस के विस्तार के लिए और बेहकर क्वालिटी सर्विस देने पर विचार कर रहे हैं।