{"_id":"6616fbd4fac0e30d8c069cd8","slug":"panchkula-deputy-commissioner-removed-election-commission-asks-for-panel-of-officers-chandigarh-news-c-16-pkl1010-395761-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंचकूला उपायुक्त को हटाया, चुनाव आयोग ने अफसरों का पैनल मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंचकूला उपायुक्त को हटाया, चुनाव आयोग ने अफसरों का पैनल मांगा
विज्ञापन
चुनाव आयोग से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
उपायुक्त की मां रह चुकी हैं कि भाजपा की विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
चुनाव आयोग ने पंचकूला के उपायुक्त सुशील सारवान को उनके पद से हटा दिया है। इसके साथ ही नए अफसर की तैनाती के लिए आयोग ने मुख्य सचिव से तीन अफसरों का पैनल मांग लिया है। सारवान की पंचकूला में तैनाती को लेकर चुनाव आयोग को शिकायत दी गई थी।
शिकायत के मुताबिक उनका गृह क्षेत्र अंबाला लोकसभा क्षेत्र में आता है और पंचकूला जिला अंबाला लोकसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है। इसके अलावा उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी राजनीतिक थी। उनकी मां संतोष सारवान 2014 में मुलाना सुरक्षित सीट से भाजपा की विधायक रह चुकी हैं। चुनाव आयोग को दी शिकायत में कहा गया है कि सुशील सारवान की तैनाती नियमों के विपरीत है। इसलिए आचार संहिता की दौरान पंचकूला में उनकी नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। चुनाव आयोग ने यह शिकायत हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी। इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य सचिव से स्पष्टीकरण मांगा। मुख्य सचिव के जवाब के बाद चुनाव आयोग ने पंचकूला के उपायुक्त को हटाने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही नए अफसर की तैनाती के लिए पैनल भी मांग लिया।