{"_id":"60ca26e9ad120a60d62668cd","slug":"panchkula-and-chandigarh-railway-station-to-be-developed-as-world-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी सौगात: विश्व स्तरीय बनेगा पंचकूला-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएं, 215 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी सौगात: विश्व स्तरीय बनेगा पंचकूला-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएं, 215 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Thu, 17 Jun 2021 02:00 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 17 Jun 2021 02:00 AM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इसी वर्ष 14 अप्रैल को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर पंचकूला-चंडीगढ़ के लिए विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन, पंचकूला की तरफ रेलवे स्टेशन का विस्तार, पंचकूला और चंडीगढ़ को जोड़ने के लिए अंडरपास के निर्माण की मांग की थी। इसके दो दिन बाद 16 अप्रैल को दोनों नेताओं ने ऑनलाइन बैठक कर इस सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा की थी।
विज्ञापन
स्टेशन का प्रस्तावित डिजाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल मंत्रालय ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की पंचकूला-चंडीगढ़ में विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन और दोनों शहरों के बीच नई कनेक्टिविटी समेत लगभग सभी बड़ी मांगों को स्वीकृति प्रदान कर दी।
विज्ञापन
भारतीय रेल विकास प्राधिकरण की सह प्रबंध निदेशक प्रणीता राय ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष को वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से यह जानकारी दी। प्रणीता 23 जून को चंडीगढ़ आएंगी। इस दौरान वे पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक और ज्ञानचंद गुप्ता से परियोजना के व्यावहारिक पक्षों पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
प्रणीता राय ने गुप्ता को बताया कि रेल मंत्रालय ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं। इसके चलते अब पंचकूला-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाया जाएगा। इतना ही नहीं स्टेशन को चंडीगढ़ और पंचकूला की तरफ से समान ढंग से विकसित किया जाएगा। फिलहाल यहां पंचकूला की तरफ बहुत कम सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित डिजाइन।
एयरपोर्ट की तर्ज पर मिलेंगी सुविधाएं
यहां एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। दो मंजिला वेटिंग लॉन्ज, यात्रियों की सुविधा के लिए 12 एक्सिलेटर व 6 लिफ्ट स्थापित होंगी। 215 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए दो सप्ताह के भीतर टेंडर निकाले जाएंगे। प्रोजेक्ट के तीन साल में पूरा होने की संभावना है।
प्रोजेक्ट का सबसे ज्यादा लाभ उन लोगों को होगा, जिन्हें रोजाना अपने कार्यों के लिए चंडीगढ़-पंचकूला आना-जाना होता है। इस प्रोजेक्ट में रेलवे स्टेशन के नीचे से रेलवे अंडर पास (आरयूबी) बनाने का प्रस्ताव है। यह नया रास्ता पंचकूला के सेक्टर 17-18 चौक से शुरू होकर रेलवे स्टेशन के नीचे से होता हुआ चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में निकलेगा। इससे मध्य मार्ग पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल सकेगा।