{"_id":"8ffdd188e258e8a5680f58359b733133","slug":"panchayat-sub-election-dates-announced-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पंचायत उपचुनाव की तारीखें घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पंचायत उपचुनाव की तारीखें घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Jun 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने राज्य की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 25 सरपंच, 230 पंच, चार पंचायत समितियों और एक जिला परिषद् के सदस्य के विभिन्न कारणों से हुई रिक्तियों को भरने के लिए पंचायत उपचुनाव छह जुलाई को करवाने का कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयुक्त धर्मवीर ने बताया कि जिला चुनाव अधिकारी (पंचायत) द्वारा नामांकन के लिए 19 जून को नोटिस प्रकाशित किए जाएंगे। परचे 20 से 23 जून तक भरे जा सकेंगे। 24 जून को परचों की जांच की जाएगी। 26 जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
इसी दिन उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी और उन्हें चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो मतदान छह जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।
विज्ञापन
धर्मवीर ने बताया कि पंच और सरपंचों के चुनाव के लिए वोटों की गिनती मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतदान केंद्रों पर ही की जाएगी। जबकि ऐसी पंचायत समितियां जहां जिला चुनाव अधिकारी पंचायत द्वारा दोबारा मतदान की सिफारिश की गई है।
उन्हें छोड़कर शेष पंचायत समिति और जिला परिषद् सदस्यों के पदों के लिए गिनती सात जुलाई को सुबह नौ बजे शुरू की जाएगी।