अवैध कब्जे पर मंत्री का एक्शन: कैप्टन के सिसवां फार्म के पास 29 एकड़ पंचायत की भूमि खाली कराई, सिद्धू ने की तारीफ
पंचायत मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार बनते ही पहले महीने में यह बड़ी कार्रवाई की गई और एसएएस नगर जिले की यह बेशकीमती जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्य भर में पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे हटाने की शुरुआत गुरुवार को मोहाली कर दी है। शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां फार्म हाउस के पास करोड़ों रुपये की 29 एकड़ पंचायत जमीन कब्जा मुक्त कराई। उधर, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने इस कार्रवाई की सराहना की।
ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री, राजस्व विभाग और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जा लेने की कार्रवाई की गई। मंत्री धालीवाल ने बताया कि बिक्रम सिंह नाम के व्यक्ति ने 2007 से इस जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। एसएएस नगर के कलेक्टर ने इस जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए 2014 में आदेश जारी किया था लेकिन कुछ कानूनी अड़चनों के चलते विभाग के अधिकारी और पंचायत यह कब्जा छुड़ा नहीं सके थे।
My accolades to Panchayat Minister Kuldeep Dhaliwal ji on reclaiming 29 Acres of Punjab’s land in Siswan Village... This is the way forward for Punjab… Hope this 29 will turn into 29000 soon… Even seize the properties of the illegal & corrupt occupants, no matter who they are…
विज्ञापन विज्ञापन— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) April 28, 2022
पंचायत मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार बनते ही पहले महीने में यह बड़ी कार्रवाई की गई और एसएएस नगर जिले की यह बेशकीमती जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। कुलदीप धालीवाल ने कहा कि आज पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे छुड़ाने की मुहिम की शुरुआत हो गई है और 31 मई तक 5000 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाएगा।
- Advocate Harpal Singh Cheema (@HarpalcheemaMLA) 29 Apr 2022
इसके उपरांत हर महीने लक्ष्य निर्धारित कर अवैध कब्जा हटाने की मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने जस्टिस कुलदीप सिंह द्वारा अवैध कब्जों वाली रिपोर्ट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जल्द ही इस रिपोर्ट की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की सभी पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रतिबद्ध है और बिना किसी भेदभाव के यह कब्जे हटाए जाएंगे और पंचायतों की जमीन पंचायतों को सौंपी जाएंगी। चाहे कोई रसूखदार हो या साधारण व्यक्ति, किसी का भी अवैध कब्जा नहीं रहेगा।
सिद्धू ने ट्वीट कर कार्रवाई को सराहा
नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा- सिसवां गांव में पंजाब की 29 एकड़ जमीन पर कब्जा करने पर पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल जी को मेरी प्रशंसा... पंजाब के लिए यही आगे का रास्ता है... उम्मीद है कि यह 29 जल्द ही 29000 में बदल जाएगा... यहां तक कि अवैध और भ्रष्ट कब्जाधारियों की संपत्ति को भी जब्त करें, कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कौन हैं।