फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Panchayat Election 2022 Panchayat Elections Will Be Held In 2 Phases In Haryana News in Hindi

Haryana Panchayat Election: पहली बार दो चरण में होंगे पंचायत चुनाव, 10 नवंबर के बाद मतदान, घोषणा आज

Fri, 07 Oct 2022 09:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Oct 2022 09:09 AM IST
सार

आयोग ने 70 हजार से अधिक ईवीएम पंचायती राज चुनाव संपन्न कराने के लिए मंगवाई हुई हैं। लगभग पांच हजार ईवीएम रिजर्व रहेंगी। चुनाव की घोषणा के बाद पांच दिन में अधिसूचना जारी होगी। पांच दिन का समय उम्मीदवारों को नामांकन के लिए मिलेगा।

विज्ञापन
Haryana Panchayat Election 2022 Panchayat Elections Will Be Held In 2 Phases In Haryana News in Hindi
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के इतिहास में पहली बार पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले और दूसरे चरण में 11-11 जिलों में चुनाव कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग पहले चरण के चुनाव की घोषणा शुक्रवार को दोपहर एक बजे करेगा। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह चुनावी कार्यक्रम जारी करेंगे। उत्तर, पूर्व में एक साथ और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के जिलों में आयोग एक साथ चुनाव करा सकता है।

विज्ञापन


दूसरे चरण के चुनाव की घोषणा पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी। पहले चरण का मतदान 10 नवंबर के बाद ही संभव है। आचार संहिता लागू होने के बाद एक चरण का चुनाव कराने में कम से कम 35 दिन का समय लगेगा। जिला परिषद, पंचायत समिति और सरपंच के चुनाव ईवीएम और पंच का चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाएगा।
विज्ञापन


आयोग ने 70 हजार से अधिक ईवीएम पंचायती राज चुनाव संपन्न कराने के लिए मंगवाई हुई हैं। लगभग पांच हजार ईवीएम रिजर्व रहेंगी। चुनाव की घोषणा के बाद पांच दिन में अधिसूचना जारी होगी। पांच दिन का समय उम्मीदवारों को नामांकन के लिए मिलेगा। दो दिन छंटनी और नाम वापसी के लिए रहेंगे। आठ दिन का समय प्रचार के लिए रहेगा। इसके बाद पांच दिन के भीतर मतदान और मतगणना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नवंबर को आदमपुर उपचुनाव के लिए मतदान है और छह को मतगणना होगी। आठ नवंबर को यहां चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने की अधिसूचना जारी की जाएगी। आदमपुर हलके में शहरी क्षेत्र नहीं है, यहां सभी मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इसलिए इस हलके की पंचायतों, जिला परिषद, सरपंच और पंच का चुनाव दूसरे चरण में हो सकता है। प्रदेश में पौने दो साल देरी से पंचायती राज चुनाव हो रहे हैं।

1.20 करोड़ मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों का भविष्य

  • कुल जिले   22
  • कुल ब्लॉक 143
  • ग्राम पंचायतों में चुनाव 6220
  • पंच के पद 61993
  • पंचायत समिति  3081
  • जिला परिषद सीट 411
  • कुल सीट 71682
  • कुल मतदाता 12043073
  • मतदान केंद्र  14637
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed