{"_id":"5c891facbdec2214367b6b31","slug":"pakistani-ranger-s-gun-fall-during-the-retreat-ceremony-at-sadqi-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिट्रीट सेरेमनी में पाक हुआ शर्मसार, लोग बोले- बंदूक तो संभलती नहीं, पाकिस्तान क्या संभालेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिट्रीट सेरेमनी में पाक हुआ शर्मसार, लोग बोले- बंदूक तो संभलती नहीं, पाकिस्तान क्या संभालेंगे
Thu, 14 Mar 2019 01:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फाजिल्का (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फाजिल्का (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर पड़ी पाक रेंजर की बंदूक
भारत-पाकिस्तान के बीच रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान रेंजर की बंदूक जमीन पर गिर गई। इसके बाद वहां पर खड़ें सैकड़ों भारतीयों ने भारत माता के जयकारे लगाए। दरअसल, फाजिल्का के सादकी स्थित भारत-पाक सीमा पर दोनों देशों के बीच रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस दौरान पाकिस्तानी रेंजरों ने जब भारतीय जवानों का जोश देखा और जबाव में जब एक पाकिस्तानी रेंजर ने जोश दिखाने की कोशिश की तो अचानक से उसकी बंदूक जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन
इसके बाद भारतीय सीमा में खड़े सैंकड़ों लोगों ने भारत माता के जयकारों से सादकी बॉर्डर गूंज उठा और तालियां बजाकर भारतीय जवानों का उत्साह बढ़ाया। वहां मौजूद लोग यह कहते हुए नजर आए कि लो भाई बंदूक तो संभलती नहीं, पाकिस्तान क्या संभालेंगे। इस दौरान रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सादकी बॉर्डर पर पहुंचे थे।
विज्ञापन