{"_id":"2c5aad6fb519398e044cbbd64cf0d4c5","slug":"pakistani-prisoner-s-death-in-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी कैदी की फरीदकोट में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी कैदी की फरीदकोट में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Wed, 05 Feb 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में पाकिस्तानी कैदी मोहम्मद अमीन की सोमवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन
वह मानसिक रोग से पीडि़त था। उसे 30 जनवरी को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उसे यहां फिरोजपुर सेंट्रल जेल से लाया गया था।
पाक कैदी की मौत के मामले की न्यायिक जांच का निर्देश दिया गाय गया। 55 साल के मोहम्मद अमीन के खिलाफ 14 जनवरी 13 को संदिग्ध हालात में सीमा पार से आने पर फाजिल्का में मामला दर्ज किया गया था।
फिरोजपुर के डीसी मनजीत सिंह नारंग ने बताया कि सोमवार को उसका निधन हो गया। इसके पहले मानसिक रोग के इलाज के लिए उसे अमृतसर और पीजीआई चंडीगढ़ भी ले जाया गया था। वह लाहौर के पास महल सिंह वाला तहसील के अहमदपुर गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
पाक कैदी का शव अभी फरीदकोट में ही है। फिरोजपुर जिला प्रशासन यह मामला पंजाब गृह विभाग को सौंपने की कार्रवाई कर रहा है ताकि विदेश विभाग को पूरी जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन