{"_id":"62ebc68ed7eca609580e9ce6","slug":"pakistani-national-caught-by-bsf-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक, कंडोम, उड़ान चार्ट समेत मिला ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक, कंडोम, उड़ान चार्ट समेत मिला ये सामान
Thu, 04 Aug 2022 06:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 Aug 2022 06:50 PM IST
सार
पाकिस्तान नागरिक से पूछताछ की जा रही है। वह लाहौर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि भारतीय सीमा में प्रवेश करते वक्त नशे में धुत था।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब में भारत-पाकिस्तान सरहद पर एक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार किया गया है। वाकया बुधवार देर रात साढ़े नौ बजे का बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि हिरासत में लिया संदिग्ध नशे में धुत था। आरोपी की पहचान खुर्म के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है। उसके पास से पाकिस्तानी समान भी मिला है। बैग में लस्सी बोतल, उड़ान चार्ट, कंडोम और फोनगार्ड समेत अन्य सामान मिला है।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने समान को कब्जे में ले लिया है। इसकी पुष्टि सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ प्रवक्ता ने की। पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने तो नहीं भारत में घुसपैठ करने के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक खेमकरण सेक्टर की 101 बटालियन सीमा पर बीएसएफ गश्त कर रही थी।
विज्ञापन
बुधवार को रात करीब साढ़े नौ बजे पाकिस्तान की सरहद से भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध को घुसते जवानों ने देखा। टीम सतर्क हो गई और तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पाकिस्तानी नागरिक खुर्म नशे में धुत था। उसके पैर लड़खड़ा रहे थे। किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि के बारे अब तक पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन
वह उर्दू-पंजाबी भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। तलाशी में उसके प्लास्टिक बैग से खाली सिगरेट, खाली माचिस की डिब्बी, खाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल, खाली खैनी पैकेट, टोमैटो कैचअप, लस्सी बोतल, उड़ान चार्ट, कॉन्डम, फोनगार्ड मिला है। ये सभी चीजें पाकिस्तान निर्मित हैं।