फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistani girl came with family to india for liver transplant, she will donate liver to father

सेल्यूटः बीमार पिता को लेकर पाकिस्तान से इंडिया आई बेटी, डोनेट करेगी लीवर

Fri, 03 Mar 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 03 Mar 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
pakistani girl came with family to india for liver transplant, she will donate liver to father
लीवर डोनेट - फोटो : Demo pic
बेटी हो तो ऐसी। बीमार पिता के लिए पाकिस्तान से चली आई और अब वह उन्हें लीवर डोनेट करेगी। कहानी बड़ी दिलचस्प है, पढ़कर बेटी को सेल्यूट करेंगे। मामला पंजाब के अमृतसर का है।
विज्ञापन


बुधवार को अटारी बॉर्डर पर वाया ट्रेन एक लड़की अपने पिता को लेकर पहुंची। उसकी मां भी साथ थी। वहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उसने अपनी कहानी सुनाई। पता चला है कि लड़की कर राबिया है और वह अपने पिता अरशद मोहम्मद (66) का इलाज कराने के लिए आई है।
विज्ञापन


उसके पिता कई सालों से लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं।  पाकिस्‍तान में डॉक्टरों ने उसे लीवर ट्रांसप्लांट करवाने की सलाह दी और उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया। इसके लिए ही वे उन्हें लेकर इंडिया आई हैं। राबिया ने बताया कि वह पिता को लीवर डोनेट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में होगा इलाज

pakistani girl came with family to india for liver transplant, she will donate liver to father
लीवर डोनेट
राबिया ने पत्रकारों को बताया कि वह अपने पिता की लंबी उम्र की दुआ मांगती है। आप लोग भी दुआ कीजिए, बड़ी उम्मीद के साथ वे उन्हें लेकर इंडिया आई है। राबिया ने बताया कि उसके पिता लाहौर में प्रॉपर्टी डीलर हैं।

जब डॉक्टर ने लीवर ट्रांसप्लांट की बात की तो ब्लड ग्रुप मैच कराया गया, जो राबिया से मिल गया। उसके बाद राबिया ने पिता को लीवर डोनेट करने की इच्छा जताई। पहले तो परिवार वाले राजी नहीं हुई, लेकिन राबिया की जिद के आगे वे झुक गए।

डॉक्टरों ने राबिया का चैकअप किया तो लीवर का बिल्कुल ठीक पाया। बुधवार को जब वह अटारी बॉर्डर पहुंची तो अस्पताल की एंबुलेंस भी पहुंच गई। बता करते करते वह भावुक हो गई थी। उसके बाद पिता की लंबी उम्र की कामना लेकर वह पिता के साथ दिल्ली के रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed