बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, भारतीय सीमा में छह बार ड्रोन घुसे, पंजाब में रेकी की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के बाद अब पाकिस्तान पंजाब सीमा से भारत में घुसपैठ की फिराक में है। वहीं पंजाब सीमा में लगातार पाक ड्रोनों की गतिविधियों को देखा जा रहा है। रविवार की रात एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हुए।
घनी धुंध में पंजाब के गुरदासपुर के रोसा व चंदू वडाला में पाकिस्तान ने छह बार ड्रोन भारतीय सीमा पर भेजे। जवाब में सीमा सुरक्षा बल ने फायरिंग की। इसके बाद ये ड्रोन लौट गए। सोमवार सुबह पंजाब पुलिस, बीएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्र में घनी धुंध के बीच संयुक्त सर्च अभियान चलाकर छानबीन की।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से पाकिस्तान भारतीय सीमा में ड्रोन भेजकर रेकी करने की नापाक कोशिश कर रहा है। रविवार की देर रात हुई घटना में सतर्क बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवानों की फायरिंग के बाद ड्रोन चंद सेकेंड के बाद वापस पाकिस्तान की सीमा में चले जाते हैं।
बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि रविवार रात बीएसएफ की 89 बटालियन की बीओपी रोसा व चंद वडाला के बीच रात 11 बजे से लेकर दो बजे तक छह बार पाक ड्रोन भारतीय सीमा में आया।
ड्रोन की लाइटें बंद कर उसे काफी ऊंचाई पर उड़ाया जा रहा था। बीएसएफ ने जैसे ही फायरिंग की और इल्यूमिनेटिंग बम फेंककर रोशनी के जरिये ड्रोन की लोकेशन पता करने की कोशिश की तो वह वापस पाक की सीमा में चले गए। हमारे जवान सतर्क हैं और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
दिवाली की रात हुई थी घुसपैठ की कोशिश
दिवाली की मध्यरात्रि को पंजाब के गुरदासपुर में करीब छह पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश की थी। हालांकि बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की बटालियन 58 के जवान बीओपी चक्करी पर मुस्तैद थे। उन्होंने जैसे ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हलचल देखी तो तुरंत फायरिंग कर दी थी। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी घुसैपठ को नाकाम कर दिया था।