{"_id":"630dfd99d9ba9d3d52409c44","slug":"pakistani-drone-seen-on-international-border-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, फायरिंग पर लौटा, सर्च अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, फायरिंग पर लौटा, सर्च अभियान जारी
Tue, 30 Aug 2022 05:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Aug 2022 05:40 PM IST
सार
अधिकारियों को संदेह है कि यह ड्रोन हथियार या हेरोइन की खेप भारतीय क्षेत्र में गिरा कर गया है। इसके आधार पर ही पूरे इलाका में सादे कपड़ों में बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में अजनाला सीमा बीओपी भैणियां इलाके में सोमवार की आधी रात पाकिस्तान से एक ड्रोन सीमा पर आया। इसे देख बीएसएफ के जवानों ने पहले एलुमिशन लाइट (लाइट फायर) फायर किया। इसके बाद जवानों ने ड्रोन की आवाज की दिशा में लगातार फायरिंग की। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान लौट गया।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों ने मंगलवार सुबह इलाके में सर्च अभियान चलाया। यह अभियान शाम तक जारी रहा। इस कार्रवाई के दौरान जहां बीएसएफ और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे, वहीं देश की खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी लगातार वहां बने रहे। जानकारी के मुताबिक अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 183 बटालियन के जवान सीमा निगरानी चौकी (बीओपी) भैणियां इलाके में गश्त कर रहे थे। इस बीच मध्यरात्रि में पाकिस्तान से एक ड्रोन की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
जवान अलर्ट हो गए और आवाज की दिशा में पहले लाइट फायर किया और इसके बाद ड्रोन को निशाना बना फायरिंग की। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान लौट गया। बीएसएफ के सीनियर अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया।
विज्ञापन
सुबह होने पर बीओपी भैणियां में सर्च अभियान चलाया गया। अधिकारियों को संदेह है कि यह ड्रोन हथियार या हेरोइन की खेप भारतीय क्षेत्र में गिरा कर गया है। इसके आधार पर ही पूरे इलाका में सादे कपड़ों में बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है, जो पास के गांव में निगरानी कर रहे हैं। ताकि अगर ड्रोन से हथियार या हेरोइन गिराई गई है तो उसे उठाने भी कोई तस्कर जरूर आएगा।