फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistani drone entered into Indian border in Punjab

नापाक हरकत: पंजाब में भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने चलाई गोली

Sun, 04 Oct 2020 08:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Oct 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Pakistani drone entered into Indian border in Punjab
भारत-पाक सीमा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित पंजाब के डेरा बाबा नानक में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की आबाद पोस्ट पर शनिवार देर रात पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आया। बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के कारण ड्रोन दो मिनट से भी कम समय तक भारतीय सीमा में रहा और वापस चला गया। बीएसएफ ने पुलिस के साथ मिलकर इलाके के गांवों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया लेकिन कुछ नहीं मिला। 

विज्ञापन


कमांडर निर्मल सिंह औजला ने बताया कि शनिवार देर रात करीब एक बजे डेरा बाबा नानक के अंतर्गत आबाद पोस्ट पर सीमा की सुरक्षा में डटे जवानों को ड्रोन दिखाई दिया। तुरंत हरकत में आते हुए जवानों ने छह से सात फायर ड्रोन पर किए। फायरिंग के कारण ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया। औजला ने बताया कि हो सकता है कि पाकिस्तान ने यह ड्रोन रेकी के मकसद से भेजा हो। बीएसएफ की 10 बटालियन ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सीमा से सटे गांव थेटरेके, गोला तोला और रतन छत्तड़ में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कुछ नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed