{"_id":"5c8fc038bdec2214367b7179","slug":"pakistani-drone-again-entered-in-indian-territory-at-hindumalkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः फिर भारतीय क्षेत्र में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः फिर भारतीय क्षेत्र में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां
Tue, 19 Mar 2019 01:16 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदूमलकोट चौकी से सटे भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सोमवार सुबह फिर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। इस पर बॉर्डर पर तैनात चौकस जवानों ने फायरिंग की। हालांकि फायरिंग में ड्रोन गिरा गया या लौट गया, इसकी दोपहर तक पुष्टि नहीं हो सकी और न ही ड्रोन का कोई मलबा आदि बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार बॉर्डर पर सुबह करीब छह बजे पाकिस्तानी ड्रोन के भारतीय सीमा में घुसने की सूचना मिली।
विज्ञापन
इस पर सेना ने फायरिंग शुरू की तो ड्रोन गायब हो गया। बॉर्डर पर दोपहर तक ड्रोन का मलबा बरामद नहीं हो सका था। इसी दौरान फायरिंग की आवाज से आसपास गांवों के लोग बाहर सड़कों पर एकत्रित हो गए। गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद श्रीगंगानगर जिले से सटी भारत-पाक सीमा क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में सीमा पार पाक की ओर से आठ-नौ बार ड्रोन भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
हर बार उसे सेना की ओर से गिराया गया या फिर वापस भगा दिया गया। इसके बावजूद पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक की हरकतों के चलते बॉर्डर पर सेना सतर्क है, वहीं बॉर्डर इलाके के ग्रामीण भी सेना के साथ हैं।
विज्ञापन