फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani citizen who came to see retreat ceremony entered Indian territory

Punjab: रिट्रीट सेरेमनी के बाद गलती से भारतीय सीमा में घुसा पाक नागरिक, फ्लैग मीटिंग के बाद BSF ने वापस भेजा

Sun, 23 Apr 2023 05:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Apr 2023 05:38 PM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 75 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को रविवार को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले किया। पाक नागरिक हुसैनीवाला सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी देखने आया था। मगर गलती से वह भारतीय सीमा में दाखिल हो गया था। 

विज्ञापन
Pakistani citizen who came to see retreat ceremony entered Indian territory
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला सीमा पर दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचा एक बुजुर्ग गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। बीएसएफ व खुफिया एजेंसियों ने गहन पूछताछ के बाद रविवार को फ्लैग मीटिंग करने के बाद पाक रेंजरों को सौंप दिया है। यह घटना शनिवार शाम हुसैनीवाला सीमा के पास की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: 36 दिनों के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ जो सरेंडर को मजबूर हुआ अमृतपाल? जानिए वे पांच अहम बिंदु
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के अनुसार ईद पर्व पर हुसैनीवाला सीमा पर दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखने पाकिस्तानी बुजुर्ग हकीम अली (75) निवासी कसूर आया था। जब रिट्रीट सेरेमनी खत्म हुई तो गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। बीएसएफ बटालियन-136 के जवानों ने बुजुर्ग को काबू कर लिया। गहन पूछताछ करने के बाद रविवार को पाकिस्तान के अधिकारियों संग फ्लैग मीटिंग करने के बाद उसे पाकिस्तानी रेंजरों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amritpal Arrest: पत्नी से पूछताछ पर दबाव में आया अमृतपाल! अमित शाह के बयान के बाद हुआ बड़ा एक्शन


उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को अबोहर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों ने सीमांत गांव राजा राय के नजदीक से भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुके बुजुर्ग रहमत अली (72) निवासी कसूर को काबू किया था। उसे भी फ्लैग मीटिंग के बाद पाकिस्तानी रेंजरों को सौंप दिया था।

बीएसएफ ने धनोए कलां के खेत से बरामद की हेरोइन
बीएसएफ जवानों ने रविवार सुबह सीमांत गांव धनोए कलां के पास सर्च अभियान चलाया। इस दौरान गेहूं के एक खेत से हेरोइन के दो पैकेट (दो किलो) बरामद किए। हेरोइन की जानकारी तब मिली जब मजदूरों ने खेत से गेहूं की फसल काटी।

बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की टुकड़ी ने रविवार सुबह सीमांत गांव धनोए कलां के बाहरी इलाके में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान बीएसएफ ने गेहूं की कटाई किए जाने वाले एक खेत में भी सर्च अभियान चलाया। उसमें जवानों को एक पैकेट मिला तो उन्होंने उसे अपने कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान उसके अंदर दो पैकेट मिले। बीएसएफ ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की टुकड़ी ने सीमांत गांव धनोए कलां के बाहर इलाके में सर्च अभियान शुरू किया जो लगातार जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed