फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan will show construction of Kartarpur corridor

करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण दिखाएगा पाकिस्तान, बैसाखी पर एक हजार सिख पहुंचेंगे दर्शन के लिए

Fri, 19 Apr 2019 06:24 AM IST
Vikas Kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 Apr 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
Pakistan will show construction of Kartarpur corridor
गुरुद्वारा करतरपुर साहिब, पाकिस्तान - फोटो : फाइल फोटो

बैसाखी पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए गए सिख श्रद्धालुओं को श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करवाकर पाकिस्तान सरकार अपने पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने के प्रयास में जुट गई है। भारत सहित कई देशों से पहुंचे लगभग 1000 सिख श्रद्धालुओं को विशेष बसों से शुक्रवार को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करवाने के लिए ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान पंजाब सरकार ने पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बिशन सिंह को श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब तक ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। श्रद्धालुओं को करतारपुर कॉरिडोर निर्माण स्थल में ले जाकर वहां पाकिस्तान के तकनीकी विशेषज्ञ से ब्रीफिंग करवाई जाएगी। इस ब्रीफिंग में पाकिस्तानी अधिकारी कॉरिडोर के अब तक हुए निर्माण कामों के बारे में हर जानकारी देंगे। 
विज्ञापन


एक श्रद्धालु ने अमर उजाला को बताया कि यह पहली बार है पाकिस्तान अपने खर्चे पर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए लेकर जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने करतारपुर साहिब के दर्शनों के बाद करतारपुर कॉरिडोर निर्माण कामों को देखने का आग्रह किया था जिसे पाकिस्तान सरकार ने मान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान पंजाब के सीएम और जत्थे के नेताओं के बीच होगी मीटिंग
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान बुजदार शुक्रवार को अपने सरकारी निवास स्थान पर अलग-अलग देशों से आए सिख जत्थेबंदियों के नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे। इस मीटिंग में एसजीपीसी के जत्थे के नेता रविंदर सिंह और डिप्टी लीडर बीबी नरिंदर कौर भी शामिल होंगी। इस बैठक में करतारपुर कॉरिडोर निर्माण कार्यों का वीडियो, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले ननकाना साहिब में बनाए जाने वाले रेलवे स्टेशन और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों का ब्लू प्रिंट भी दिखाया जाएगा। एसजीपीसी जत्थे के नेता श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित समागमों की रूपरेखा के बारे में भी चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed