फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistan trying new ways for spying of india vaya indian army, alert instructions released

सेना के जरिए भारत की जासूसी करने का तरीका ढूंढ रहा पाकिस्तान, हाईअलर्ट

Wed, 01 Feb 2017 09:43 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला कैंटोनमेंट
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला कैंटोनमेंट Updated Wed, 01 Feb 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
pakistan trying new ways for spying of india vaya indian army, alert instructions released
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
पाकिस्तान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा। दरअसल, पाकिस्तान अब सेना के जरिए भारत की जासूसी करने के लिए नए तरीके तलाश रहा है। इसके चलते सेना को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। अंबाला में उतर भारत के सबसे बड़े आर्मी बेस कैंप में अफसरों और जवानों को अलर्ट दिया गया है।
विज्ञापन


पहले पाक खुफिया एजेंसियां जवानों और सैन्य अफसरों को सीधे पाक से ही फोन करके उन्हें अपने झांसे में लेने का प्रयास किया जाता रहा है। लेकिन अब पाक खुफिया एजेंसियों के विशेषज्ञों ने खास तकनीक के जरिए पाकिस्तान से आने वाले कॉल्स को भारतीय नेटवर्क में डायवर्ट कर उनसे भारतीय सेना के जवानों और अफसरों को फोन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


लेकिन भारतीय सेना की एजेंसियों ने अब पाक खुफिया एजेंसियों की इस हरकत को भी भांप लिया है। जिसके चलते भारतीय सेना ने सभी छावनियों के सैन्य अफसरों और जवानों को अलर्ट भी किया है। अंबाला की लोकल मिलट्री अथारिटी भी इस बात को लेकर पूरी तरह से गंभीर हो गई है और अथारिटी ने अपने अधीनस्थ सभी यूनिटों के जवानों और अफसरों को इस बाबत अलर्ट रहने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करते हैं जासूसी

pakistan trying new ways for spying of india vaya indian army, alert instructions released
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
एक सैन्य अफसर ने बताया कि पाकिस्तान के इस हरकत को लेकर सैन्य अफसर पूरी तरह से अलर्ट और चौकस है। उन्होंने बताया कि पहले 92 नंबर से फोन आते थे, तो मालूम चल जाता था, लेकिन अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां अपनी काल्स को स्पेशल तकनीक के जरिए इंडियन नेटवर्क से डॉयवर्ट कर सेना के अफसरों और जवानों को फोन कर उन्हें खंगालने के प्रयास में लगी है।

खुफिया एजेंसियां सैन्य अफसरों और जवानों को फोन इंश्योरेंस, बैंक अफसर और अन्य कर्मचारी बनकर उनकी डिटेल पूछते हैं, उनका पता पूछते हैं, कहां तैनात है, उस शहर का नाम पूछते हैं, उनकी यूनिट का नाम व नंबर पूछते हैं इत्यादि। इससे पाक खुफिया एजेंसियों को ये मालूम चल जाता है कि कौन सी सैन्य यूनिट इस वक्त किस जिले में तैनात है?

सैन्य अफसर ने बताया कि इसी के चलते भारतीय सेना भी अब इस तरह के फोन काल्स का नेटवर्क खंगालने में जुटी है। सैन्य अफसरों व जवानों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की संदिग्ध कॉल्स का नेटवर्क कंफर्म होने के बाद वे उस सिमकार्ड को नष्ट कर नंबर बदल दें, जिस पर पाक नेटर्वक से फोन आया है।

रेलवे अफसर भी रहते हैं निशाने पर

pakistan trying new ways for spying of india vaya indian army, alert instructions released
वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान में बंटी मिठाई - फोटो : अमर उजाला
पाक खुफिया एजेंसियों के निशाने पर केवल सैन्य ही नहीं, बल्कि रेलवे अफसर भी रहते हैं। इसी को लेकर मिनस्ट्री ऑफ रेलवे ने कुछ समय पहले सभी रेल मंडलों को इस बाबत सर्कुलर जारी कर अर्लट भी किया था। पाक खुफिया एजेंसियां जानती है सेना की यूनिट का सबसे बड़ा मूवमेंट रेलवे के जरिए ही होता है।

सभी गाडिय़ां, टैंक व अन्य सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए रेलवे ही सेना को स्पेशल ट्रेन उपलब्ध करवाता है। इसलिए पाक खुफिया एजेंसियां इंडियन नेटवर्क का इस्तेमाल कर रेलवे अफसरों को फोन करके खुद को भारतीय सेना के अफसर बताते हैं और फिर उनसे सूना मूवमेंट की जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं।

लेकिन सेना की खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद कुछ समय पहले रेलवे ने भी सभी मंडलों के डीआरएम को निर्देश दिए थे कि वे अपने अधीनस्थ अफसरों को निर्देश दे कि किसी भी व्यक्ति को चाहे वे कोई भी हो, फोन पर सेना मूवमेंट के लिए बुक की गई ट्रेन की जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed