{"_id":"638892e993d46e51df6fc5d8","slug":"pakistan-hands-over-bsf-jawan-who-inadvertently-crossed-over-along-india-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गलती से बॉर्डर क्रॉस करने वाले बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गलती से बॉर्डर क्रॉस करने वाले बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने लौटाया
Thu, 01 Dec 2022 05:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 01 Dec 2022 05:11 PM IST
सार
पाकिस्तान ने गलती से गुरुवार सुबह पंजाब सेक्टर में भारत-पाक सीमा पार करने वाले बीएसएफ जवान को वापस सौंप दिया। बीएसएफ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
BSF
- फोटो : Social Media
विस्तार
घनी धुंध में सरहद पर सर्च ऑपरेशन के दौरान गलती से आईबी (इंटरनेशनल बॉर्डर) क्रॉस कर चुके बीएसएफ के एक जवान (हवलदार) को पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया। बीएसएफ ने रात में पाक तस्करों की गतिविधि देखी थी, इसीलिए आठ जवान फेंसिंग पार खेतों में और आईबी के साथ-साथ जांच कर रहे थे। तभी गलती से एक जवान पाकिस्तान सीमा में घुस गया। गुरुवार शाम बीएसएफ व पाक अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई, जिसमें उक्त जवान को छोड़ने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-66 के आठ जवान फेंसिंग पार कर सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। उन्हें शक था कि रात के समय कोई पाक तस्कर भारतीय सीमा में घुसकर हेरोइन या हथियार रखकर गया है। धुंध ज्यादा होने पर जब जवान पाकिस्तान में घुस गया तो रेंजर्स ने उसे पकड़ लिया। जब जवान चौकी लौटे तो उनकी संख्या सात थी। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया।
विज्ञापन
बीएसएफ के जवानों ने उक्त जगह पर दोबारा से जांच की तो पता चला कि उनके जवान के बूट के निशान बने थे जो पाक क्षेत्र की तरफ देखे गए। पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि एक जवान को उन्होंने पकड़ा है, उसकी जानकारी उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
Pakistan hands over BSF jawan who inadvertently crossed over this morning in Punjab sector along India-Pak border: BSF official
— Press Trust of India (@PTI_News) December 1, 2022