फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan Claims to Complete Kartarpur Corridor till November 2019

पाकिस्तान का दावा, नवंबर से पहले पूरा होगा करतारपुर कॉरिडोर और नहीं पड़ेगा तनाव का असर

Wed, 21 Aug 2019 09:53 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 21 Aug 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Claims to Complete Kartarpur Corridor till November 2019
करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण - फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण पर उठे संशय को दूर करते हुए पाक की तरफ से बड़ा दावा किया गया है। ईटीपीबी (औकाफ बोर्ड) के चेयरमैन डॉ. आमिर अहमद ने दावा किया है कि पाकिस्तान साइड के कॉरिडोर के निर्माण का कार्य निर्विघ्न चल रहा है। ईद के कारण छह दिन तक काम बंद रहा था। अब काम उसी गति से चल रहा है, जिससे कॉरिडोर के निर्माण का काम नवंबर से पहले ही खत्म कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. आमिर अहमद ने मंगलवार को औकाफ बोर्ड और पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जसवंत सिंह व अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में डॉ. आमिर अहमद ने बताया कि पीएसजीपीसी के साथ मिल कर गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों को सिख मर्यादा और परंपराओं के साथ पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. आमिर अहमद ने जसवंत सिंह से श्री ननकाना साहिब रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के लिए किए जाने वाले प्रबंधों के बारे में चर्चा की। रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाले यात्रियों को गुरुद्वारा ननकाना साहिब तक जाने के लिए तैयार की जा रहे एक विशेष अंडरपाथ का निर्माण अक्तूबर में पूरा करने का दावा किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ननकाना साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए जाने वाले टेंट गांव के लिए भी टेंडर कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जहां पाकिस्तान की पुलिस तैनात होगी, वहीं पीएसजीपीसी के सुझाव पर औकाफ बोर्ड ने गुरुद्वारा साहिबान के भीतर सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने सुरक्षा कर्मचारियों को सौंपने का निर्णय किया है।

औकाफ बोर्ड ने इन सुरक्षा स्टाफ के लिए नई वर्दियां तैयार करवाने के लिए टेंडर भी जारी किए। इस अवसर पर पीएसजीपीसी के अध्यक्ष ने गुरुद्वारा ननकाना साहिब में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सात अन्य गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करवाने का सुझाव औकाफ बोर्ड के चेयरमैन के सामने रखा।

साथ ही जून में खोले गए गुरुद्वारा बेर साहिब, गुरुद्वारा खारा साहिब और गुरुद्वारा चोआ साहिब के दर्शन भी श्रद्धालुओं को करवाने के लिए विदेश प्रबंध करने की मांग सरकार के सामने रखी। डॉ. आमिर अहमद ने जसवंत सिंह को विश्वास दिलाया कि वह आग्रह प्रधानमंत्री इमरान खान के सामने रखेंगे।

जानकारी के अनुसार, करतारपुर साहिब कॉरिडोर के रास्ते से भारत से आने वाले पहले जत्थे में शामिल गण्यमान्यों की आवभगत का विशेष प्रबंध करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed