{"_id":"6793faf8640ae2c10c067318","slug":"pakistan-cannot-fight-directly-is-weakening-youth-through-drugs-kataria-chandigarh-news-c-16-pkl1043-616979-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान सीधा लड़ाई नहीं कर सकता, युवाओं को नशे से कर रहा कमजोर : कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान सीधा लड़ाई नहीं कर सकता, युवाओं को नशे से कर रहा कमजोर : कटारिया
विज्ञापन
चंडीगढ़। पाकिस्तान हमसे सीधा लड़ाई नहीं कर सकता है, इसलिए उसने नशे का रास्ता निकाला है। पाकिस्तान हमारे देश के युवाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है ताकि यहां बगावत का माहौल तैयार हो। यह बातें पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में पंजाब में नशे की समस्या: महिलाओं पर बोझ को उजागर करना, विषय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस कार्यक्रम का आयोजन पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ भवन में किया गया था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया किशोर रहातकर ने भी शिरकत की।
राज्यपाल ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से छोटे ड्रोन भेजे जा रहे हैं। हालांकि एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए जा रहे हैं। पिछली बार गृहमंत्री ने आठ एंटी ड्रोन सिस्टम दिए थे, अब इनकी संख्या 26 कर दी गई हैं। लेकिन अभी 100 प्रतिशत नशा खत्म नहीं हुआ है। पंजाब में नार्कोटिक्स कॉन्विकशन 80 से 85 प्रतिशत है, जबकि राजस्थान में 23 से 28 प्रतिशत ही है। सजा का प्रतिशत पंजाब में अच्छा है। उन्होंने कहा पंजाब गुरुओं और पीरों की पवित्र धरती है। यहां के लोगों में नैतिक और सांस्कृतिक ताकत है। यदि इस पवित्र धरती से प्रण लिया जाए तो नशे की समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजय किशोर ने महिलाओं पर नशे के प्रभाव को रेखांकित किया।
पीयू की कुलपति प्रो. रेनू विग ने आए हुए अतिथियों को स्वागत किया। उन्होंने यह विश्वास दिलाया किया कि पंजाब यूनिवर्सिटी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण रूप से अपना सहयोग देगी ताकि आने वाले समय में पंजाब से नशे की समस्या पूर्ण रूप से खत्म हो सके। इस अवसर पर पंजाब यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. वाईपी वर्मा भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय महिला आयोग की सचिव मीनाक्षी नेगी ने कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस कार्यक्रम में उदघाटन सत्र के दौरान इतिहास विभाग से प्रो. अंजू सूरी के द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के बाद गोल्डन जुबली गेस्ट हाउसके सेमिनार हाल में स्टेक होल्डर्स के साथ चर्चा का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंत में सेंटर फॉर दी स्टडी ऑफ सोशल इंक्लूजन के निदेशक व कार्यक्रम आयोजक प्रो. वीरेंद्र कुमार नेगी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।