फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan border tunnels explored along with police personnel Bisf

पाकिस्तान बार्डर पर बीएसफ जवानों ने पुलिस संग मिलकर खंगाली सुरंगे

Wed, 07 Dec 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Wed, 07 Dec 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
Pakistan border tunnels explored along with police personnel Bisf
छानबीन करते जवान - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान से गती सीमा के बमियाल सेक्टर में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने एंटी टनल मुहिम चलाई। इस दौरान सरहद पर एक किमी के दायरे में बीएसएफ और पुलिस जवानों ने गहन छानबीन कर सुरंगें तलाशीं। 

विज्ञापन


एसएसपी राकेश कौशल व बीएसएफ के कमांडेंट 132 बीएन, बीएसएफ एबीके सिह की ओर से संयुक्त रूप से एंटी टनल मुहिम चलाई गई। इसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकवादियों की ओर से खोदी गई सुरंगों का पता लगाना था। 
विज्ञापन


मुहिम में पंजाब पुलिस की स्वैट टीम व बीएसएफ की 132 बटालियन के जवान शामिल थे। एसपी आपरेशन हेमपुष्प ने बताया कि  आतंकवादियों ने 29 नवंबर को जम्मू कश्मीर के नगरोटा में आर्मी कैंप पर हमला किया गया था। हमले के लिए आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में आने के लिए सुरंग का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी के मौसम के दौरान आतंकवादी पिछले वर्ष के एयरफोर्स हमले की तरह घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह सर्च अभियान सुबह 9 बजे से लेकर 1 बजे तक चलाया गया।


इस दौरान पाकिस्तान बार्डर से एक किलोमीटर तक पड़ते गांवों के खाली घरों व खेतों में पड़ते ट्यूबवेलों और झाड़ियों की बारीकी से जांच की गई।  इस दौरान कोई सुरंग नहीं मिली। उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसे सर्च अभियान चलाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed