फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pak PM Imran Khan's effigy burnt in Punjab

गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में पत्थरबाजी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, इमरान का पुतला फूंका

Sun, 05 Jan 2020 10:35 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Jan 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Pak PM Imran Khan's effigy burnt in Punjab
लोगों ने फूंका इमरान खान का पुतला।

पाकिस्तान के कट्टरपंथियों द्वारा एतिहासिक गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर शुक्रवार की दोपहर किए गए हमले के विरोध में पंजाब के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। लोग सड़कों पर उतरे और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। फरीदकोट में कन्हैया चौंक में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका गया।

विज्ञापन


जिला प्रधान विजय छाबड़ा ने कहा कि विश्व स्तर पर हुई बदनामी के बाद पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। यह घटना प्रधानमंत्री द्वारा मुस्लिम देशों में रहने वाले अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे भेदभाव की निशानी है। अगर पाकिस्तान इन हरकतों से बाज नहीं आया तो केंद्र सरकार को सबक सिखाने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। 
विज्ञापन


गुरदासपुर में भाजपा ने इमरान खान का पुतला फूंका 
उधर, गुरदासपुर में भाजपा की जिला इकाई ने भी को रोष प्रदर्शन किया। डाकखाना चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। राजपुरा में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहीद प्रभाकर चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फगवाड़ा में शिवेसना (बाल ठाकरे) ने प्रदर्शन किया। जालंधर में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और घटना की कड़ी निंदा की। लुधियाना में सभी धार्मिक संस्थाओं व सिख जत्थेबंदियों ने पाक के इस कृत्य का कड़ा विरोध जताया और रोष प्रदर्शन किया। फाजिल्का और  बठिंडा में भी लोग सड़कों पर उतरे। 

 श्री ननकाना साहिब का हमला पाक की घटिया हरकत : खन्ना
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए पथराव पर दुख जताया है। खन्ना ने कहा कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर पथराव पाकिस्तान की घटिया हरकत है। गुरुद्वारा साहिब पर हमला और सिखों को पाक से निकालने की धमकी देना, यह साबित करता है कि पाक में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि पाक में ऐतिहासिक सिख गुरुद्वारों और हिंदू स्थानों सहित अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए पाक सरकार से सख्ती से बात करें।

श्री ननकाना साहिब पर हमले के आरोपियों को तुरंत जेलों में डाला जाए: चंदूमाजरा

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपप्रधान और पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर शुक्रवार को कुछ शरारती तत्वों की ओर से की गई पत्थरबाजी व सिखों को दी धमकियों का केंद्र सरकार सख्त नोटिस ले। साथ ही कहा कि मोदी सरकार को इस मामले में पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव डालकर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उन्हें जेलों में डलवाना चाहिए। 

श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले में मोदी पाक पर बनाएं दबाव : चीमा
पंजाब विधानसभा में विपक्ष नेता और आम आदमी पार्टी के विधायक हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पाकिस्तान में स्थि श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के विरोध में प्रधानमंत्री मोदी पाक पर दबाव बनाएं। इसके लिए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को आगे आना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं कर सकती तो तुरंत केंद्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफा दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed