{"_id":"58431fea4f1c1b8476de5a60","slug":"pairs-of-shoes-consumer-forum-fines-on-the-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो के बजाय भेजे एक जोड़ी जूते, कंपनी पर उपभोक्ता फोरम ने जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो के बजाय भेजे एक जोड़ी जूते, कंपनी पर उपभोक्ता फोरम ने जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
पंचकूला के सेक्टर-15 के राजकुमार ने एक वेबसाइट पर ऑनलाइन दो जोड़ी जूते का ऑर्डर दिया। कंपनी ने कंज्यूमर से दोनों जोड़ी जूते का चार्ज भी लिया गया। जब डिलीवरी कंज्यूमर के घर पहुंचा तो उसमें सिर्फ एक जोड़ी जूता था। कंज्यूमर ने फोरम में शिकायत दी। उसके बाद फोरम ने फैसले में कंपनी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। फोरम ने कंपनी को कंज्यूमर के अकाउंट से डिडक्ट की राशि 7729 रुपये रिफंड करने को कहा।
जैन ने 18 मार्च 2016 को स्नैपडील की वेबसाइट पर नाइक की दो जोड़ी जूते का ऑर्डर प्लेस किया। जिसमें नाइक एयर मैक्स 2016 स्काई ब्लू व नाइक एयर मैक्स ब्लैक रनिंग स्पोर्ट्स जूतों की कुल कीमत 7729 रुपये थी। कंज्यूमर के अकाउंट से ऑनलाइन दोनों जूतों का चार्ज कंपनी की ओर से डिडक्ट करने के बाद उसके मोबाइल पर दो दिन में जूतों की डिलीवरी होने का मैसेज आया। 21 मार्च 2016 को कंज्यूमर के घर जूतों की डिलीवरी हुई।
लेकिन डिलीवरी बॉक्स में दो जोड़ी के बजाए एक जोड़ी जूते ही भेजे गए। एक जोड़ी जूता देख कंज्यूमर ने तुरंत मामले की शिकायत दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित ऑनलाइन कंपनी जैस्पर इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड को 21 मार्च को दर्ज कराई गई। कंज्यूमर ने कई बार फोन व ई-मेल से कंपनी को पैसा रिफंड करने की मांग की। बावजूद इसके कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। कंज्यूमर फोरम के प्रधान धर्मपाल व सदस्य अनीता कपूर की बेंच ने इस मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।