{"_id":"e45b1ff1c969604d231ce5bf75a1153a","slug":"painting-competition-in-sent-john-high-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की फोटो एग्जिबिशन को देख सभी बोले-वाह!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की फोटो एग्जिबिशन को देख सभी बोले-वाह!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 20 May 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट जोन हाईस्कूल सेक्टर-26 में सोमवार को स्कूल के छठीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स ने फोटो एग्जिबिशन लगाई। इस कार्यक्रम को ‘रिफलेक्शन डिलेमा’ का नाम दिया गया। इसका उद्घाटन डीएसपी (ईस्ट) सतीश कुमार ने किया।
विज्ञापन
एग्जिबिशन में स्कूल के 25 स्टूडेंट्स ने करीब 250 फोटोग्राफ प्रदर्शित किए। स्कूल की ओर से पिछले 12 साल से फोटोग्राफी क्लब चलाया जा रहा है। इसके तहत हर स्टूडेंट फोटोग्राफी करते हैं और उनकी फोटो प्रदर्शनी में लगाई जाती हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स को बेस्ट दस फोटोग्राफ दिखाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
क्लब की ओर से स्टूडेंट्स को कोई थीम नहीं दी जाती। वे अपनी रुचि के अनुसार तस्वीर खींचते हैं। प्रदर्शनी के दौरान मुख्य मेहमान डीएसपी ने बच्चों की तस्वीरों की तारीफ की।
विज्ञापन
उन्होंने स्टूडेंट्स और स्कूल के प्रयास की सराहना की। प्रदर्शनी को देखने के लिए स्टूडेंट्स के अभिभावक भी पहुंचे। अंत में स्कूल प्रिंसिपल कविता दास ने सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी और आगे भी ऐसे ही इनोवेटिव काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।