फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   paid parking issue raise by mohali nigam house meeting

हाउस की मीटिंग में गर्माएगा पेड पार्किंग का मुद्दा

Tue, 16 Feb 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली। Updated Tue, 16 Feb 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
paid parking issue raise by mohali nigam house meeting

नगर निगम की मंगलवार को होने वाली हाउस की मीटिंग पूरी तरह हंगामेदार रहने के आसार हैं। पार्किंग का ठेका एक साल बढ़ाने और सभी मार्केटों में पेड पार्किंग लागू करने के प्रस्ताव पर सत्तापक्ष (आजाद-कांग्रेस ग्रुप) को अकाली-बीजेपी पार्षद पूरी तरह घेरने की तैयारी में है। इसके लिए उन्होंने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। उनका कहना है कि लोगों के साथ किसी भी कीमत पर धोखा नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन


बीजेपी पार्षद अरुण शर्मा, अशोक झा, बॉबी कंबोज और सराओ ने साफ किया है कि वह पेड पार्किंग का पूरी तरह विरोध करेंगे। इससेे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एक तो पार्किंग ठेकेदार डिफाल्टर हो चुका है। दूसरे वह किसी भी शर्त को पूरा नहीं कर रहा है। इसी तरह अकाली पार्षद हरमनप्रीत सिंह प्रिंस ने कहा कि उनका दल शुरू से ही पेड पार्किंग के विरोध में था। मीटिंग में भी वह पेड पार्किंग का विरोध करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निगम को चाहिए कि विज्ञापन एजेंसियों को पार्किंग संभालने का काम दे। कंपनियां पार्किंगों में विज्ञापन लगाकर अपनी आमदनी निकाले। साथ ही लोगों को फ्री पार्किंग की सुविधा दी जाए। जो नई गाड़ी लेने के लिए अंडरटेकिंग देने वाली बात है। इसका फायदा कुछ ही लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में वह इस बात का विरोध करेंगे। वहीं, विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पेड पार्किंग के मामले में वह लोगों के साथ हैं। जैसा लोग चाहेंगे उसी के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।

व्यापार मंडल वाले मिले डिप्टी मेयर से
व्यापार मंडल के एक दल ने सोमवार को पेड पार्किंग खत्म करने की मांग के लिए सीनियर डिप्टी व डिप्टी मेयर से मुलाकात की। साथ ही मांग रखी कि पेड पार्किंग का ठेका खत्म किया जाए। वहीं पेड पार्किंग संघर्ष कमेटी के कन्वीनर जतिंदर पाल सिंह जेपी ने कहा कि अगर पार्किंग का ठेका रद्द नहीं हुआ तो दुकानदार सड़कों पर आने से नहीं रुकेंगे। पेड पार्किंग के चलते दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।


पेड़ों की ट्र्रीमिंग के लिए विदेश से आएगी मशीन
जानकारी के मुताबिक नगर निगम शहर में पेड़ों की ट्रीमिंग केलिए एक मशीन खरीदने की तैयारी में है। मशीन पर 1.80 करोड़ की लागत आएगी। इससे पेडों की छंटाई में काफी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed