{"_id":"99b12a218e06d1d0e475e919a3592af4","slug":"paid-parking-issue-in-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक पेड पार्किंग में दुकानदारों को मिलेगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक पेड पार्किंग में दुकानदारों को मिलेगी जगह
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 08 Mar 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की मार्केटों के बैक साइड में पेड पार्किंग शुरू करने को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को निपट गया। निगम ने तय किया है कि दुकानदारों को मार्केट के बैक साइड में 20 फुट की जगह दी जाएगी।
जहां पर वे आसानी से अपने सामान की गाड़ियां ले जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनी है।
जानकारी होने पर बुधवार को व्यापार मंडल के मेंबर इकट्ठे होकर नगर निगम आफिस पहुंचे। साथ ही निगम कमिश्नर उमा शंकर से मुलाकात की। मीटिंग में पार्किंगों का ठेका लेने वाले ठेकेकदार भी मौजूद थे।
दुकानदारों का पक्ष था कि निगम ने मार्केट के बैक साइड की पार्किंग पेड कर दी है। जिससे दुकानदारों आफत में आ गए हैं। क्योंकि उनका सामान मार्केट बैक साइड से ही दुकानों में आता है। ऐसे में उन्हें गाड़ियां पार्किंग तक लेने जाने पर दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
इसके बाद तय किया गया कि उन्हें 20 फुट जगह दे दी जाएगी। इसके लिए उन्हें किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। इसके बाद दुकानदारों ने एक दुकानदार को एक ही पास दिए जाने का मुद्दा उठाया। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि इस संबंधी रणनीति बनाई जाएगी
सर्विस वैन की दिन की पर्ची कटेगी
मीटिंग में व्यापार मंडल ने कहा कि कई दुकानदार थोक का काम करते है या फिर जनरल स्टोर है। उनकी गाड़ियों को हर चक्कर में पैसे खर्च करने पड़ेंगे। जिससे उन्हें मुश्किल आएगी। मीटिंग में तय किया सर्विस गाड़ियों की दिन की दस रुपये की पर्ची कटेगी। इसके बाद वह पूरा दिन मार्केट में चक्कर लगा पाएगी।
पेड पार्किंग के रेट
स्कूटर मोटर साइकिल - दो रुपये
कार एवं ऑटो---------पांच रुपये
मिनी व बस सर्विस जीप - दस रुपये
बस एवं ट्रक-----------20 रुपये
फेज-3बी2 में संघर्ष तेज
फेज-3बी2 में बैक पार्किंग पेड करने को लेकर संघर्ष तेज हो गया। दुकानदारों की दलील है कि 20 फुट जगह काफी कम है। इसे और बढ़ाया जाना चाहिए। वरना दुकानदार संघर्ष करेंगे। जरूरत पड़ी तो मामला कोर्ट लेकर जाएंगे।